फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   If you do not understand the warning of Corona, tomorrow will be frightening

कोरोना की चेतावनी नहीं समझी तो आने वाला कल भयावह

Sat, 05 Jun 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
If you do not understand the warning of Corona, tomorrow will be frightening
जैन डिग्री कॉलेज में संस्कार नीधि द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पुस्तक का ? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। संस्कार निधि संस्था ने कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम किया। पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वालों को पर्यावरण मित्र सम्मान देकर सम्मानित किया। सपा विधायक संजय गर्ग द्वारा विधानसभा में उठाए पर्यावरण मुद्दों पर आधारित फोल्डर का भी विमोचन किया।
विज्ञापन

जेवी जैन डिग्री कॉलेज पुस्तकालय सभागार में स्व. मनमोहन नाथा गर्ग की पुण्य स्मृति में आयोजित समारोह का शुभारंभ कार्यक्रम अध्यक्ष पद्मश्री भारत भूषण, मुख्य अतिथि रिमाउंट डिपो के कमांडेंट कर्नल मंगल सिंह, जैन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वकुल बंसल और विधायक संजय गर्ग ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष सुधीर जोशी ने संस्कार निधि द्वारा पर्यावरण पर किए कार्यों पर प्रकाश डाला। योगगुरु पद्मश्री भारत भूषण ने कहा कि हमें प्रकृति के अनुरूप चलना होगा, जब भी आदमी ने प्रकृति को अपने अनुरूप चलाने का प्रयास किया है, समाज को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। कर्नल मंगल सिंह ने कहा कि हम पृथ्वी को अपनी माता और अपने को उसका पुत्र मानकर उसका संरक्षण करें। प्रकृति को यदि हम संरक्षित नहीं करते तो प्रकृति स्वयं को संरक्षित कर लेती है। साहित्यकार डॉ. वीरेन्द्र आजम ने कहा कि अपने उन संबंधियों और मित्रों की स्मृति में एक-एक पौधा जरूर लगाएं, जिन्हें कोरोना ने उनसे छीन लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक संजय गर्ग ने कहा कि कोरोना काल में प्रदूषण कम होने से एक्यूआई में सुधार हुआ और हिमालय की चोटियां सहारनपुर से दिखाई देने से साफ है कि प्रदूषण के जिम्मेदार हम हैं। यदि पर्यावरण संतुलन को बनाए रखना है, तो हर नागरिक को जागरूक प्रहरी बनना होगा। इस दौरान कमांडेंट कर्नल मंगल सिंह, डॉ. एसके उपाध्याय, डॉ. पीके शर्मा, डॉ. आई के कुशवाह, साइक्लिस्ट बाबूराम सैनी, डॉ. वीरेन्द्र आजम, डॉ. उमर सैफ, मनीष कच्छल, संजय सैनी, एसी पपनेजा, मयंक पांडेय, विकास शर्मा व समृद्धि चौधरी को पर्यावरण मित्र सम्मान देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान परिसर में पौधरोपण भी किया।

कार्यक्रम में पार्षद टिंकू अरोड़ा, डॉ. संदीप गुप्ता, अनिल शर्मा, आजम शाह, सरदार दलजीत कोचर, विपिन जैन, ब्रिजेश शर्मा, गुलशन कपूर, अनिल मित्तल, राहुल शर्मा, अलंकार किशोर, दिग्विजय चौहान, पारस नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed