{"_id":"6095812e8ebc3ed6bc4af556","slug":"if-you-do-not-agree-you-will-have-to-suffer-big-losses-saharanpur-news-mrt5374372179","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं माने तो भुगतना पड़ेगा बड़ा खामियाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं माने तो भुगतना पड़ेगा बड़ा खामियाजा
विज्ञापन
सहारनपुर। बढ़ते संक्रमण को लेकर कोरोना कर्फ्यू जारी है, लेकिन सुबह के समय मिलने वाली छूट के दौरान नागरिकों द्वारा बरती जा रही लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है। क्योंकि, संक्रमण की दर तेजी से बढ़ रही है और लोग बाजारों में शारीरिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। कई जगहों पर भीड़ लग रही है।
जिले में लगातार रोजाना 500 से अधिक लोग कोरोना पॉजिटिव आ रहे हैं और 12 से अधिक लोगों की जान जा रही है। बढ़ते सक्रंमण को काम करने के लिए सरकार ने कोरोना कर्फ्यू दस मई तक बढ़ा दिया। लोगों की मांग पर सुबह के समय बाजार में आवश्यक सेवाओं के साथ किरयाना, पेसटीसाइड और सब्जी मंडी खुलने की छूट भी दी गई।
शुक्रवार को भी बाजारों में किरयाना, डेयरी, सब्जी की दुकानों पर शारीरिक दूरी का उल्लंघन देखने को मिला। चौक फव्वारा स्थित सब्जी, मोरगंज बाजार, शहीद गंज बाजार आदि इलाकों में कई दुकानों पर भीड़ लगी है। इसी तरह कोर्ट रोड की स्थिति देखने को मिली। बाजोरिया रोड पर चिकित्सकों के क्लीनिकों के बाहर रोजाना भीड़ लग रही है। पुलिस की ओर से भी इसे अनदेखा किया जा रहा है। कई जगहों पर बिना मास्क के लोग घूमते रहे हैं।
विज्ञापन
उधर, एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि शुक्रवार को लापरवाही बरतने पर 250 से अधिक चालान किए हैं। सरकार की गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।