{"_id":"613f9a9a8ebc3ef2c63b51ca","slug":"idgah-road-included-in-abd-area-of-smart-city-saharanpur-news-mrt5560876147","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी के एबीडी क्षेत्र में शामिल ईदगाह रोड बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी के एबीडी क्षेत्र में शामिल ईदगाह रोड बदहाल
विज्ञापन
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत एबीडी (एरिया बेस्ड डेवलपमेंट) क्षेत्र में शामिल वार्ड 66 की सड़कें बदहाल हैं। ईदगाह रोड पर बीते दो माह से कीचड़ जमा हुआ है। जिस पर से चलना तक लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है। प्रतिदिन ट्रॉलियां और स्कूली बच्चों के रिक्शा यहां पलट रहे हैं।
स्थानीय पार्षद गुलशेर ने बताया कि उनका वार्ड एबीडी क्षेत्र में शामिल है, मगर अभी तक कोई कार्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत नहीं हुआ है। आरोप लगाया कि एबीडी क्षेत्र में लेने के बाद नगर निगम भी अपनी ओर से पैसा लगाने को तैयार नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत विकास होगा। ऐसे में क्षेत्र की सड़कों की हालत खराब है। ईदगाह रोड पर प्रतिदिन गाड़ियां पलट रही हैं। दो माह से सड़क पर कीचड़ है। उन्होंने बताया कि सीवर लाइन डालने का कार्य भी रुका हुआ है। इसकी वजह से भी बदहाली है। चूंकि लकड़ी की मंडी भी इसी मार्ग पर है। ऐसे में लकड़ी से भरी ट्रॉलियां पलट रही हैं। सोमवार को भी स्कूली बच्चों से भरी रिक्शा कीचड़ में पलट गई। उन्होंने नगर निगम से सड़क को बनवाने की मांग की है।
सड़क निर्माण की मांग
सहारनपुर। ढमोला नदी के किनारे बसी घसीटू कॉलोनी के मोहल्ला शांति नगर में भी सड़कें टूटी हैं। स्थानीय निवासी प्रेम बजाज, विपिन बजाज, नरेश कुमार, शिवम कुमार आदि लोग सोमवार को नगर निगम पहुंचे। उन्होंने बताया कि मोहल्ले में बिछाई गई इंटरलॉकिंग टाइल्स की सड़क जगह-जगह से बैठ गई है, जिसकी वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने सड़क निर्माण की मांग नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के सामने रखी। नगरायुक्त ने समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।