फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hotel raided, samples of 12 food items taken from three places

Saharanpur News: होटल पर छापा, तीन स्थानों से 12 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए

Fri, 21 Jul 2023 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Hotel raided, samples of 12 food items taken from three places
-होटल ओएसिस, सरसावा में दो ढाबों पर पहुंची खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने छापा मारकर 12 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। सभी सैंपलों को जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित पर कार्रवाई होगी।
सहायक आयुक्त खाद्य सहारनपुर मंडल अशोक कुमार शर्मा ने सहायक आयुक्त खाद्य (द्वितीय) पवन कुमार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञानपाल सिंह को साथ लेकर दिल्ली रोड स्थित होटल ओएसिस पर छापा मारा। यहां से पनीर, बेसन, पिसी हल्दी, मिर्च के सैंपल भरें।
विज्ञापन

इसके साथ ही सरसावा में हाईवे पर स्थित मानव ढाबा से पनीर, दही, अरहर की दाल, पिसी हल्दी, मिर्च और नीलकंठ ढाबा से चाय की पत्ती, दही, पिसी हल्दी के नमूने संग्रहीत किए। सभी सैंपलों को जांच के लिए राजकीय लैब भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार ने भी अपनी टीम के साथ चेकिंग की। लेकिन, ढाबों पर अनधिकृत तरीके से सिलेंडर चलते नहीं मिले। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजीत कुमार, रणधीर सिंह, महावीर प्रेमी, महेंद्र यादव, संदीप कुमार, कुलदीप आदि मौजूद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed