फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hope for the dark city... 800 houses looking for light

Saharanpur News: अंधेर नगरी की आस... 800 घरों को उजाले की तलाश

Sun, 09 Mar 2025 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hope for the dark city... 800 houses looking for light
महानगर के वार्ड 67 ​स्थित जैनब कॉलोनी में बिना बिजली कनेक्शन के मकान।
सहारनपुर। कहने को सहारनपुर शहर स्मार्ट सिटी है, लेकिन इसका एक चेहरा ऐसा भी है, जहां 800 घरों में बिजली कनेक्शन ही नहीं है। इसकी वजह से हजारों लोग अंधेरे में जिंदगी गुजार रहे हैं।
विज्ञापन

महानगर के वार्ड 66 की एकता कॉलोनी बीते करीब 15 साल से बसी है। इसकी ज्यादातर आबादी के पास बिजली कनेक्शन हैं, लेकिन करीब 300 घर ऐसे हैं, जिनके घरों में बिजली कनेक्शन नहीं हैं। इसी से सटी वार्ड 67 की जैनब कॉलोनी में करीब 500 परिवारों के पास बिजली कनेक्शन नहीं हैं। ऐसा नहीं है कि इन लोगों ने प्रयास नहीं किया। ये लोग लगातार कनेक्शन के लिए भागदौड़ कर रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। वर्तमान में दोनों कॉलोनियों में 60 फीसदी से अधिक पक्के मकान हैं, लेकिन बिजली की लाइन आज तक नहीं खींची गई है। ऐसे में इन घरों में कूलर, पंखा, फ्रिज, बल्ब, टीवी आदि भी नहीं है। मोबाइल भी चार्ज करने के लिए पास की कॉलोनियों में जाना पड़ता है।
विज्ञापन

चार महीने पहले जमा करा चुके पैसा : स्थानीय लोगों ने बताया कि लाइन खींचने के लिए विद्युत निगम के एक अधिकारी ने 1.80 लाख रुपये शुल्क जमा कराने की बात कही थी। लोगों ने 1.50 लाख रुपये इकट्ठा कर इस उम्मीद से जमा करा दिए कि बिजली मिलेगी, लेकिन अभी तक कार्यवाही आगे नहीं बढ़ी है। आरोप है कि 30 हजार रुपये की और मांग की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed