फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Helper should be given only to illiterate voters

केवल निरक्षर मतदाताओं को दिया जाए सहायक

Thu, 24 Mar 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Helper should be given only to illiterate voters
सहारनपुर। विधान परिषद चुनाव को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के निवर्तमान जिलाध्यक्ष राव कैसर के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला निर्वाचन अधिकारी से भेंट की। उन्होंने कहा कि विधान परिषद चुनाव में मतदान के लिए केवल निरक्षर मतदाताओं को ही सहायक उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय पर जिला निर्वाचन अधिकारी से मिले प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए राव कैसर से कहा कि सभी ब्लॉकों, नगर पंचायतों, बीडीसी, प्रधान और अन्य मतदाताओं का कार्रवाई रजिस्टर से उनका निरक्षर होना सुनिश्चित किया जाए। जो कार्यवाही रजिस्टर में हस्ताक्षर न कर अंगूठा लगाता हो केवल ऐसे ही मतदाता को सहायक उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि ब्लॉक में प्रधान पति या उनके प्रतिनिधि, बीडीसी पति या प्रतिनिधि उनके स्थान पर हस्ताक्षर कर देते हैं, ऐसे मतदाताओं को भी साक्षर माना जाए। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी से अनुरोध किया चुनाव से कम से कम चार दिन पूर्व प्रत्येक प्रत्याशी को ऐसे मतदाताओं की जिनको सहायक उपलब्ध कराया जाना है, उनकी सूची उपलब्ध कराई जाए। इस पर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस दौरान चौधरी धीर सिंह, शौकीन राणा, प्रधान नईम अहमद, राव रऊफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed