फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hello ... your smart meter is not running fast

हैलो... आपका स्मार्ट मीटर तेज तो नहीं दौड़ रहा

Sun, 06 Dec 2020 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
Hello ... your smart meter is not running fast
हैलो... आपका स्मार्ट मीटर तेज तो नहीं दौड़ रहा
विज्ञापन

सहारनपुर। हैलो...क्या आपके यहां स्मार्ट मीटर लगा है, कोई परेशानी तो नहीं है। क्या-क्या दिक्कतें आ रही हैं आपको। कुछ ऐसे ही सवालों के साथ विद्युत निगम की टीमों ने अब फोन पर उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनना शुरू किया है, जिनके यहां स्मार्ट मीटर लगा है। अधिकतर उपभोक्ताओं ने मीटर के तेज दौड़ने और बिजली का बिल पहले से ज्यादा आने की समस्याएं बताई हैं।
दरअसल, विद्युत उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने घर-घर टीमें भेजकर समस्याएं दूर करने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही समाधान शिविर भी लगवाए जा रहे हैं। लेकिन स्टाफ की कमी और अन्य कारणों से घर-घर जाने की बजाय फोन पर ही रैंडम स्तर पर समस्याएं पूछी जा रही हैं। शहर के जनक नगर, हुसैन बस्ती, खाताखेड़ी, हकीकत नगर सहित कुछ अन्य क्षेत्रों से मीटर जंपिंग, ओवर बिलिंग, फाल्ट से लेकर अन्य तरह की समस्याएं सामने आई हैं। निगम का दावा है कि शिविरों या फोन पर आने वाली अधिक से अधिक शिकायतों को दूर कराने का प्रयास किया जाएगा। शिविरों में अब तक मीटर जंपिंग, ओवर बिलिंग, कनेक्शन में दिक्कत सहित अन्य मामलों को लेकर 145 शिकायतें आई हैं।
विज्ञापन

गड़बड़ी की शिकायतों के बाद लगी रोक
शहर में 1.30 लाख घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने थे, लेकिन 45 हजार घरों में ही लग पाए। मीटरों में गड़बड़ी की शिकायतों और शासन स्तर तक इसकी जांच शुरू होने के बाद से अब तक बाकी परिवारों में स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगी हुई है। हालांकि निगम के अफसर दावा करते रहे हैं कि स्मार्ट मीटर से पहले मैनुअल मीटर में भी अधिक बिल आने, फाल्ट सहित अन्य दिक्कतें सामने आती रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं की परेशानी दूर करने का प्रयास जारी
विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता पीके सिंह का कहना है कि उपभोक्ताओं की ओर से जो शिकायतें आ रही हैं, उन्हें दूर कराने के प्रयास जारी हैं। इसके लिए हर सप्ताह सहायता शिविर लगाए जा रहे हैं और फोन पर भी समस्या सुुनी जा रही है। मीटर जंपिंग और ओवर बिलिंग की कई शिकायतों का समाधान पूर्व में कराया गया है। आगे भी समस्या दूर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed