फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Heavy Rain in Shakambhari: Rising River Water Forces Pilgrims to Safety, Several Rivers Swell

सहारनपुर: पहाड़ों की बारिश से बढ़ा शाकंभरी का जलस्तर, श्रद्धालुओं को भूरादेव पर रोका; कई नदियां उफनीं

Mon, 14 Sep 2026 11:53 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 14 Sep 2026 11:53 AM IST
सार

शिवालिक पहाड़ियों में बारिश के बाद शाकंभरी देवी क्षेत्र में नदी का जलस्तर बढ़ गया। प्रशासन ने सायरन बजाकर श्रद्धालुओं को सुरक्षित भूरादेव मंदिर पहुंचाया और मंदिर की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं को रोक दिया।

विज्ञापन
Heavy Rain in Shakambhari: Rising River Water Forces Pilgrims to Safety, Several Rivers Swell
शाकंभरी में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में सोमवार को शिवालिक पहाड़ियों में हुई बारिश के बाद नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। इससे मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना पड़ा। सुबह से दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को पहले भूरादेव पर रोका गया था। बाद में पानी कम होने पर उन्हें मंदिर की ओर जाने दिया गया, लेकिन बारिश के बाद दोबारा जलस्तर बढ़ने पर श्रद्धालुओं को मंदिर क्षेत्र से निकालकर भूरादेव मंदिर पहुंचाया गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: खरखौदा में खड़ंजे पर मिला युवक का शव, गला दबाकर हत्या की आशंका; शनिवार से लापता था सुमित

विज्ञापन

नदी का जलस्तर बढ़ा, श्रद्धालुओं को भूरादेव पर रोका
भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया पर सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां शाकंभरी देवी के दर्शन के लिए पहुंचने लगे थे। सुबह करीब छह बजे नदी में पानी आने के बाद श्रद्धालुओं को भूरादेव पर रोक दिया गया। करीब आठ बजे स्थिति सामान्य होने पर उन्हें आगे भेजा गया।

मौसम सुबह से ही खराब था। इसके बाद शिवालिक पहाड़ियों और मैदानी क्षेत्र में बारिश शुरू हो गई। सुबह करीब 9:30 बजे शाकंभरी नदी का जलस्तर फिर बढ़ने लगा, जिसके बाद श्रद्धालुओं को दोबारा भूरादेव पर रोक दिया गया।

सायरन बजाकर श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला
ऊपरी क्षेत्र से पानी बढ़ने का अलर्ट मिलने के बाद शाकंभरी चौकी प्रभारी रामकुमार गौतम ने सायरन बजाकर लोगों को सतर्क किया। इसके बाद मंदिर क्षेत्र में मौजूद श्रद्धालुओं को आनन-फानन में सुरक्षित निकालकर भूरादेव मंदिर पहुंचाया गया। मंदिर की ओर जा रहे श्रद्धालुओं को भी भूरादेव मंदिर पर ही रोक दिया गया, ताकि अचानक बढ़े पानी की स्थिति में किसी तरह का खतरा न हो।

कई नदियों में बढ़ा पानी, राहगीर फंसे
बारिश का असर मिर्जापुर क्षेत्र में भी दिखाई दिया। शाहपुर गाड़ा नदी और खुवासपुर नदी में पानी का बहाव बढ़ गया। इसके चलते रास्तों से गुजर रहे राहगीरों को काफी देर तक पानी कम होने का इंतजार करना पड़ा। लगातार बारिश के कारण क्षेत्र की अन्य छोटी नदियों और बरसाती नालों में भी पानी बढ़ने से लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed