{"_id":"6714f535bb5f2f29210f52cb","slug":"health-department-should-not-harass-electrohomeopathic-doctors-dr-ajit-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-134283-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रोहोम्योपैथिक चिकित्सकों को परेशान न करे स्वास्थ्य विभाग : डॉ. अजीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्ट्रोहोम्योपैथिक चिकित्सकों को परेशान न करे स्वास्थ्य विभाग : डॉ. अजीत
Sun, 20 Oct 2024 11:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 20 Oct 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। घंटाघर स्थित एक सभागार में इलेक्ट्रोहोम्योपैथिक रिसर्च एवं डवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (ईआरडीओ) की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव डॉ. अजीत सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग इलेक्ट्रोहोम्योपैथिक में प्रेक्टिस करने वाले चिकित्सकों को परेशान न करे।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सकों के क्लीनिकों की जांच का स्वागत किया। कहा कि इलेक्ट्रो होम्योपैथिक अप्रशिक्षित डॉक्टरों की श्रेणी में नहीं आता। साथ ही उन्होंने इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सकों से भी कहा कि वह शासन के नियमानुसार अपनी पद्धति में चिकित्सा अभ्यास करें, ताकि कोई उन्हें परेशान न कर सके। उन्होंने जिला कमेटी से कहा कि पूरे जिले में इलेक्ट्रो होम्योपैथिक क्लीनिकों का दौरा करें, जिससे यह पता लगाया जा सके कि कितने चिकित्सक शासन के अनुसार अपनी चिकित्सा पद्धति में चिकित्सा अभ्यास कर रहे हैं। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कल्याण सैनी, जिलाध्यक्ष डॉ. अजय गुप्ता, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. रामकुमार, डॉ. राजपाल सिंह चौहान, डॉ. महेश कोरी, डॉ. पवन सैनी आदि मौजूद रहे।