{"_id":"66b50233b2dc1e30060c5e5f","slug":"hathnikund-barrage-should-be-developed-for-tourism-water-power-minister-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-129099-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथनीकुंड बैराज को किया जाए पयर्टन के लिए विकसित : जल शक्ति मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथनीकुंड बैराज को किया जाए पयर्टन के लिए विकसित : जल शक्ति मंत्री
Thu, 08 Aug 2024 11:06 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 08 Aug 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रदेश सरकार के जल शक्ति कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ हथनीकुंड बैराज पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बैराज को पर्यटन के लिए विकसित करने के दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए।
बृहस्पतिवार शाम कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला हथनीकुंड बैराज पर पहुंचा। उन्होंने वहां गेस्ट हाउस एवं आसपास की हालत देखकर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सुधार के साथ जल्द ही हरियाणा की तर्ज पर पर्यटन के लिए इस स्थान का विकास करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए निर्देश दिए। बताया कि हिमाचल प्रदेश में दो बांध बनाए जा रहे हैं। उनके बनने से घाड़ क्षेत्र के ग्रामीणों को सिंचाई के लिए पानी की समस्या नहीं होगी।
सिंचाई विभाग के अधिकारियों से पूर्वी यमुना नहर में बैराज से छोड़े जाने वाले पानी के बारे में जानकारी ली गई। अधीक्षण अभियंता ओपी वर्मा ने बताया कि बरसात के मौसम में जुलाई से अक्तूबर तक उत्तर प्रदेश का पानी का शेयर 23.48 प्रतिशत एवं अन्य माह में 33 प्रतिशत रहता है।
विज्ञापन
मंत्री द्वारा अधिकारियों को हथनीकुंड बैराज की सफाई के साथ टूटी हुई बाउंड्री वॉल को ठीक कराने के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, ब्लाक प्रमुख साढ़ौली कदीम विश्वास चौधरी, सुभाष चौधरी, डीसीडीएफ चेयरमैन सोनेंद्र राणा, जिला पंचायत सदस्य रामू चौधरी, जिला मंत्री युवा मोर्चा विजेन्द्र सैनी, मंडल अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता दिनेश पांडुवाल, अवर अभियंता नफीस आदि रहे।