फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hand over the lordship of Shakambhari Devi to the general public: Mahamandaleshwar

जन सामान्य को सौंपे शाकंभरी देवी का आधिपत्य:महामंडलेश्वर

Thu, 12 May 2022 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Hand over the lordship of Shakambhari Devi to the general public: Mahamandaleshwar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। पंच दशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि ने कहा कि प्राचीनतम एवं शक्ति का जागृत केंद्र मां शाकंभरी देवी सिद्धपीठ सभी प्रकार की सुविधाओं से उपेक्षित है। आज पूरे देश में तीर्थ स्थल रोल मॉडल हो रहे हैं। उन्हीं की तरह यहां का विकास भी होना चाहिए। इसलिए राज परिवार माता शाकंभरी देवी का आधिपत्य जन सामान्य को सौंप दें।
महामंडलेश्वर माता शाकंभरी देवी के दर्शन करने के बाद बेहट में भाजपा नेता संजीव कर्णवाल के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा यह शक्तिपीठ मां भगवती का साक्षात जीवंत स्वरूप है। किसी काल में राज परिवार को यह व्यवस्था दी गई होगी कि वह मां की सेवा करें। राज परिवार मां का मालिक नहीं हो सकता, सेवक हो सकता है। राजवंश यदि ये कहता है कि यह हमारी कुलदेवी है या हमारा मंदिर है, तो जिस समय राजवंश पैदा भी नहीं हुआ होगा, देवी तो तब से वहां प्रतिष्ठित है। वह राज परिवार से अपील करते है कि वह स्वत: ही अपना आधिपत्य छोड़कर सर्व समाज के लिए इसे छोड़ दें। उन्होंने कहा कि सिद्धपीठ सभी प्रकार की सुविधाओं से वंचित है। यदि राजपरिवार माता के मंदिर से अपना आधिपत्य नहीं छोड़ता, तो प्रदेश सरकार इसे अधिकृत कर विकास करें। ताकि यहां यात्रियों को सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि उप्र सरकार पत्थरबाजों और दबंगों पर कार्रवाई कर दंड के विधान का पालन कर रही है।
विज्ञापन

वंश हीनता से बचे राजपरिवार
महामंडलेश्वर ने कहा कि जिस प्रकार से मंदिर में लाखों का चढ़ावा आता है, उनका मानना है कि राज परिवार को मंदिर का चढ़ावा मंदिर और सनातन हिंदू संस्कृति के विकास में लगाना चाहिए था। शास्त्रों में लिखा है कि यदि कोई भी व्यक्ति या परिवार मंदिर का चढ़ावा मंदिर के उद्देश्यों में न लगाकर उसे व्यक्तिगत भोग विलास में लगाता है, तो ऐसा परिवार वंशहीन हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरान की कुछ आयतें धर्म का हिस्सा नहीं
महामंडलेश्वर ने कहा कि भारत में हिंदू और मुसलमान दोनों को सोचना पड़ेगा, क्योंकि दोनों को साथ रहना है। मिलकर रहेंगे, तो अमन चैन और खुशहाली रहेगी। कहा कि कुरान की कुछ आयतों को दिल्ली की पटियाला कोर्ट ने भी धर्म का हिस्सा नहीं माना। इस्लामिक विद्वानों को भी आगे आना चाहिए और कहना चाहिए कि जो नफरत फैलाने वाली बातें हो, जो इंसान-इंसान में भेद करने वाली बातें हो, उनको धर्म का अंग नहीं मानना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed