{"_id":"680e7adff58ae46b9e03d446","slug":"gunpowder-sent-for-investigation-cctv-camera-footage-scanned-saharanpur-news-c-30-1-smrt1024-148216-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बारूद जांच के लिए भेजा, खंगाली सीसीटीवी कैमरों की फुटेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बारूद जांच के लिए भेजा, खंगाली सीसीटीवी कैमरों की फुटेज
विज्ञापन
देवबंद। निहालखेड़ी स्थित पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट में तीन युवकों की मौत बारूद में जलने से हुई है। रविवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यही दर्शाया गया है। वहीं, फैक्टरी में धमाके का कारण बने बारूद को विधिविज्ञान प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है।
शनिवार को दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित निहालखेड़ी में पटाखा फैक्टरी में हुए धमाके के मामले में पुलिस और फोरेंसिक टीम बारीकी से जांच कर रही है। रविवार को तीनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बारूद में जलने से मौत होना आया है। पटाखा फैक्टरी में प्रतिबंधित पटाखे तैयार किए जा रहे थे या नहीं। इस गुत्थी को सुलझाने के लिए वहां बरामद हुए बारूद को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विस्फोट के दौरान फैक्टरी में अन्य लोगों के हाेने के सवाल पर पुलिस का कहना है कि वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से खंगाला गया है, लेकिन इसमें कुछ भी ऐसा नहीं मिला। जिससे यह कहा जा सके कि वहां कोई और भी मौजूद था। पूछताछ में फैक्टरी मालिक और उसके बेटों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद ही वह वहां पहुंचे थे। पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।