सहारनपुर। महानगर में नौ जुलाई को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। भगवान श्री जगन्नाथ समिति की ओर से 18 वीं रथयात्रा महोत्सव की तैयारी शुरू कर दी गई है।
कोर्ट रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों को इस्कॉन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बृजेश नंदन दास और इस्कॉन नई दिल्ली के जनरल मैनेजर साधु ह्दय दास ने रथयात्रा महोत्सव के बारे में जानकारी दी। जिला चेयरमैन भारत कर्णवाल ने बताया की रथ यात्रा भगत सिंह चौक से सुबह 11:30 बजे चलकर शाम को हरि मंदिर में जाकर संपन्न होगी। वहां भंडारे का आयोजन होगा। इस वर्ष भी रथयात्रा का भव्य रूप होगा। दिल्ली से विशेष रूप से झांकियां मंगवाई जा रही हैं। इस्कॉन की मंडली दिल्ली एवं वृंदावन से आएगी। अध्यक्ष संजय कर्णवाल ने बताया कि घंटाघर पर छप्पन भोग का कार्यक्रम भव्य एवं आकर्षक रहेगा। महामंत्री संजीव शर्मा ने कहा कि भगवान जगन्नाथ जी के रथ को खींचकर सैकड़ो श्रद्घालु पुण्य के भागी बनेगे। पत्रकार वार्ता के दौरान यात्रा संचालक प्रवेश धवन, मुकेश मेहता, शेखर कर्णवाल, संजीव कर्णवाल, ललित पोपली, आशीष महाजन, अर्पित शर्मा, राजेश पंडित, आशीष शर्मा, आकाश चोपड़ा, योगेश शर्मा आदि मौजूद रहे।