फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Government waives the lockdown period fees: MP

लॉकडाउन अवधि की फीस माफ करे सरकार: सांसद

Fri, 21 Aug 2020 03:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
Government waives the lockdown period fees: MP
सहारनपुर के धरना स्थल बसपा सांसद को ज्ञापन सौंपते अभिभावक संघर्ष समिति के पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। लॉकडाउन अवधि की फीस माफी की मांग को लेकर चल रहे अभिभावक संघर्ष समिति के धरने को बसपा सांसद हाजी फजलुरर्हमान ने भी समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि फीस माफ होनी चाहिए। इसके साथ ही सरकार राहत पैकेज की घोषणा करे।
विज्ञापन

हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान पर अध्यक्ष संजय वालिया के नेतृत्व में चल रहे धरने को सपा, कांग्रेस, रालोद, व्यापार मंडलों के बाद बृहस्पतिवार को बसपा सांसद हाजी फजलुरर्हमान, सामाजिक उद्योग व्यापार मंडल और वाल्मीकि समाज ने समर्थन देकर 28 अगस्त को कलक्ट्रेट में होने वाले सामूहिक प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया। सांसद ने कहा कि गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं में ऑनलाइन शिक्षा ग्रहण कर छात्रों के शिक्षण शुल्क को माफ करना आवश्यक है। कार्यरत शिक्षकों व कर्मचारियों के वेतन आदि के भुगतान हेतु आर्थिक पैकेज मिले।
विज्ञापन

सामाजिक उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष हरपाल वर्मा व महानगर अध्यक्ष राजेश गुलाटी ने कहा कि कोरोना काल में हर व्यक्ति आर्थिक संकट से जूझ रहा है। इसलिए फीस माफ होना जरूरी है। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज से भंवर सिंह बलबीर, विनोद, संजय बबलू, सोनू भदौरिया, चौधरी तिलक राज ने कहा कि जनहित के मुद्दे को लेकर वह पूरी तरह अभिभावक संघर्ष समिति के साथ खड़े हैं। इस दौरान सपा नेता फाहद सलीम, चौधरी सलीम अख्तर, फरहाद आलम गाडा, विशाल यादव, मो. अहसान कैफ, मो. उस्मान, शाहनवाज कुरैशी, हरीश मेहरा, अर्जुन गुप्ता, हाजी शमशेर, रामकुमार कश्यप, सुशील गुप्ता, ब्रिजेश कश्यप, मोनू कश्यप, बबलू कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed