फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Government should fulfill all the demands of farmers

किसानों की सभी मांगों को पूरा करे सरकार

Sat, 20 Nov 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Government should fulfill all the demands of farmers
शहर कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारो से वार्ता करते जिलाध्यक्ष व शहर अध्यक्ष - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कृषि कानून वापस लिए जाने की घोषणा के बाद शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसान विजय दिवस मनाया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकार वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फरनगर अली ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों का पहले दिन से कांग्रेस विरोध करती आई है। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने पंजाब से ट्रैक्टर यात्रा निकाली और किसानों की लड़ाई को पुरजोर तरीके से लड़ा है। इसी तरह आंदोलन में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने किसानों की आवाज को बुलंद किया। इसलिए प्रधानमंत्री को तीनों कृषि कानून वापस लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है। इस ऐतिहासिक दिन को कांग्रेस किसान विजय दिवस के रूप में मना रही है। पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल व जिला उपाध्यक्ष चंद्रजीत सिंह निक्कू ने कहा कि किसानों की सभी मांगे पूरी होनी चाहिए। एमएसपी पर फसल खरीद की गारंटी दी जाए। प्रधानमंत्री पहले ही यह फैसला ले लेते तो 700 किसान शहीद न होते। कहा कि कांग्रेस किसानों की हितों की लड़ाई लड़ती रहेगी। महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा व जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा ने कहा कि सड़क से संसद तक कांग्रेस कार्यकर्ता सरकारों की गलत नीतियों का विरोध करते रहेंगे। जनता का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान सोनू पठान, आरिफ खान, गुलशेर अलवी मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed