फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Government's jumbo talk of doubling farmers' income

किसानों की आय दोगुना करने की बात सरकारी की जुमलेबाजी

Tue, 11 Feb 2020 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Government's jumbo talk of doubling farmers' income
नकुड़ के गांव थाबनी में आयोजित पंचायत में शामिल किसान। - फोटो : SAHARANPUR
नकुड़ (सहारनपुर)। भाकियू (जनशक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विक्रम सिंह ने कहा सरकार किसानों की आय दोगुना करने की बात कहती है, जबकि देश का किसान दिन पर दिन कर्ज तले दबता जा रहा है।
विज्ञापन

गांव थाबनी में आयोजित किसानों की पंचायत में चौधरी विक्रम सिंह ने कहा कि चीनी मिलों को चले तीन माह से अधिक बीत चुके हैं, लेकिन किसानों को गन्ने का बकाया भुगतान नहीं मिला है। आर्थिक तंगी के कारण किसान कर्ज के बोझ से दबता जा रहा है। कहा खाद, बीज और कीटनाशक दवा के दाम आसमान छू रहे हैं और गन्ने का रेट ज्यों का त्यों है। ऐसे में सरकार का किसानों की आय दोगुना करने की बात केवल मात्र जुमला ही साबित हो रहा है।
विज्ञापन

चौधरी विक्रम सिंह ने कहा गन्ने का भुगतान नहीं होने से बकाया बिल के चलते विद्युत निगम द्वारा किसानों के नलकूप कनेक्शन और आरसी काटी जा रही है। सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। किसान क्रेडिट कार्ड और बकाया बिल वसूली के नाम पर किसानों का शोषण किया जा रहा है। यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो किसान आंदोलन को बाध्य होंगे। इसकी अध्यक्षता चौधरी दिन्ना हसन ने की। संचालन सुशील कुमार ने किया। इसमें जगत सिंह, कंवर पाल, अजब सिंह, फारूख, नासिर, नाजिर, यासीन, हारून आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed