फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Goods worth nine lakhs including cash and jewelery stolen

नगदी और जेवरात सहित 9 लाख का सामान चोरी

Thu, 11 Nov 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Goods worth nine lakhs including cash and jewelery stolen
सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार के हकीकत नगर में चोरों ने बंद मकान को निशाना बना लिया। ताले तोड़ डेढ़ लाख की नकदी और जेवरात सहित करीब 9 लाख का सामान चोरी कर लिया। पुलिस के साथ भाजपा नेता भी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस आसपास मकानों में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालने में लगी है।
विज्ञापन

हकीकत नगर निवासी ललित राणा तबीयत खराब होने के चलते उपचार के लिए परिवार के साथ जौलीग्रांट अस्पताल गए हुए हैं। ललित राणा के मुताबिक बृहस्पतिवार को घर लौटे तो सामान बिखरा मिला। ललित राणा ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। कोतवाली सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास मकानों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली। वहीं, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा और पूर्व विधायक राजीव गुंबर भी मौके पर पहुंचे। भाजपा नेताओं ने पीड़ित परिवार को आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed