फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Goods worth lakhs burnt due to fire in spare parts shop

स्पेयर पार्ट्स की दुकान में आग से लाखों का सामान जला

Mon, 18 Apr 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs burnt due to fire in spare parts shop
मिर्जापुर में दुकान में लगी आग से उठता धुंआ - फोटो : SAHARANPUR
स्पेयर पार्ट्स की दुकान में आग से लाखों का सामान जला
विज्ञापन

मिर्जापुर (सहारनपुर)। कस्बे में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर स्थित मकान की दूसरी मंजिल पर शार्ट सर्किट से आग लगने पर नीचे स्थित स्पेयर पार्ट्स की दुकान भी उसकी जद में आ गई। इससे गृहस्थी तथा दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जल गया। दो घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।

व्यापारी हाजी मुशर्रफ अली की नीचे स्पेयर पार्ट्स की दुकान और गोदाम है जबकि दूसरी मंजिल पर रिहाइश है। सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे अचानक शार्ट सर्किट होने से उनके मकान के ऊपरी हिस्से में आग लग गई जो देखते ही देखते दुकान और गोदाम में भी पहुंच गई। इसके बाद आग ने पूरे मकान को जद में ले लिया। आग लगने से हड़कंप मच गया। ऊपर हाजी मुशर्रफ का परिवार फंसा था जिसे पड़ोसी की टीन शेड के रास्ते सुरक्षित नीचे उतारा गया। इसके बाद आग बुझाने के प्रयास शुरू हुए, लेकिन वे नाकाफी रहे। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने दो घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक गृहस्थी और दुकान का ज्यादातर सामान जलकर खराब हो चुका था। पीड़ित के अनुसार आग से उसका करीब बीस लाख रुपये का नुकसान हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed