फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Year Ender 2022: 812 road accidents happened in one year, 318 died, 774 were injured

Year Ender 2022: चौंकाने वाला आंकड़ा, सहारनपुर के इतने लोगों की गई जान, 700 से ज्यादा घायल, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

Thu, 29 Dec 2022 12:09 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 29 Dec 2022 12:09 AM IST
सार

Year Ender 2022 : चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है। यहां एक साल में इतने लोगों की जान चली गई, जबकि 700 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पढ़िए ये खास रिपोर्ट।

विज्ञापन
Year Ender 2022: 812 road accidents happened in one year, 318 died, 774 were injured
सहारनपुर में हादसा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में वर्ष 2022 में जिले की सड़कों पर मौत ने खूब तांडव मचाया है। हत्या की वारदात में जिले में 21 लोगों की जान गई हैं, लेकिन हादसों में 318 लोगों की कई जान चली गईं। 774 घायल भी हुए हैं। पिछले तीन सालों में हादसों की संख्या और उसमें मरने वालों की संख्या में वृद्धि हुई है। हाईवे बनने के बाद हादसे बढ़े हैं। हाईवे पर लोग वाहनों को तेज रफ्तार से दौड़ाते हैं और नियमों की भी अनदेखी करते हैं। 

विज्ञापन


कभी तेज रफ्तार ने कहर बरपाया तो कभी टूटी सड़कें हादसों की वजह बनी, बिना हेलमेट और यातायात नियमों की अनदेखी भी जिंदगी पर भारी पड़ी। बीते तीन वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष सड़क हादसों का ग्राफ ज्यादा रहा है। वर्ष 2022 में 318 , वर्ष 2021 में 256 और वर्ष 2020 में 202 लोगों की सड़क हादसों में जान गई थी। 
विज्ञापन


यातायात पुलिस ने एक लाख तीन हजार वाहनों के चालान किए। 1200 वाहनों को सीज किया। इसके अलावा तीन करोड़ के करीब जुर्माना वसूला गया है। इनके अलावा जिले में 21 हत्याएं भी हुई हैं। इनमें से ज्यादातर वारदातों का पुलिस खुलासा कर चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्चाओं में रहा हाजी इकबाल और उसका पूरा परिवार 
पूर्व एमएलसी और खनन माफिया हाजी इकबाल पूरे वर्ष चर्चाओं में रहा। पुलिस-प्रशासन ने इनकी करीब 200 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त की। हाजी इकबाल के चार पुत्रों और भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इनके खिलाफ 42 मामले दर्ज किए गए। हाजी इकबाल अभी फरार चल रहा है।उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: क्रिकेटर शिवम मावी को मिला नया मुकाम, गंगानगर में छात्राें के दो गुटों के बीच फायरिंग

आतंकियों की तलाश में दौड़ती रही एटीएस 
जिले में एक वर्ष में आतंकियों की तलाश में एटीएस ने कई जगहों पर छापे मारे हैं। एटीएस ने यहां से 21 संदिग्धों को गिरफ्तार किया। इनमें से कुछ को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। 

यह भी पढ़ें: Meerut: तुनिषा आत्महत्या मामले में आरोपी शीजान का मेरठ से खास नाता, दो बहनों ने टेलिविजन पर कमाया है नाम

एक वर्ष में हुए प्रमुख सड़क हादसे 
- 22 अगस्त को कोतवाली देवबंद क्षेत्र में सड़क हादसे में कार और ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में सुनहेटी निवासी सावित्री, ज्ञानवती, नेमतू, कार चालक मुजफ्फरनगर निवासी सार्थक भारद्वाज, कार सवार युवती शिवानी की मौत हुई थी। 
- दो सितंबर को थाना मिर्जापुर क्षेत्र में गंदेवड़-हथनीकुंड बैराज रोड पर हुए सड़क हादसे में चार लोगों की जान गई थी। 
- छह अक्टूबर बेहट क्षेत्र में दिल्ली-यमनोत्री हाईवे पर बस व कार की टक्कर से गांव उसंड़ निवासी सुलभ, अंकुर, शशिभूषण जनरैल सिंह की मौत हो गई थी। 
- एक नवंबर को गागलहेड़ी क्षेत्र में सड़क हादसे में भोपाल निवासी गांव भाभरी, सुशील कुमार निवासी हनुमान नगर की सड़क हादसे में जान गई। अनियंत्रित ट्रक ने इन दोनों को कुचल दिया था। यह रुड़की से ड्यूटी खत्म कर बाइक पर सहारनपुर लौट रहे थे। हादसे में एक फैक्टरी के सुरक्षाकर्मी ओमकार की भी जान गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed