फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Glocal administration's U turn on bill of nine crores

नौ करोड़ के बिल पर ग्लोकल का यू-टर्न

Mon, 25 May 2020 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Glocal administration's U turn on bill of nine crores
सहारनपुर। नौ करोड़ का कोविड अस्पताल का बिल भेजने के बाद ग्लोकल मेडिकल कॉलेज ने यू टर्न लिया है। प्रशासन की जांच बैठाने के बाद डीएम को पत्र भेजकर अब ग्लोकल की ओर से
विज्ञापन

सेवा करने की बात कही है। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से अभी कोई राहत नहीं दी गई है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। जाहिर है ग्लोकल मेडिकल कॉलेज की गर्दन फंसी हुई दिख रही है।
विज्ञापन

प्रशासन ने ग्लोकल मेडिकल कॉलेज को कोविड अस्पताल बनाया। प्रशासन का ये दावा है कि सैनिटाइजेशन, खाने पीने, मेडिकल स्टाफ सहित सभी सुविधा उनकी ओर से मरीजों को उपलब्ध कराई गई है। केवल भवन का ग्लोकल का उपयोग किया जा रहा है, लेकिन तीन दिन पहले से जिला प्रशासन को कॉपी करते हुए सीएमओ को चिट्टी ग्लोकल प्रशासन की ओर भेजा जा रहा है। शुरूआती पत्र में तीन करोड़ फिर दो दिन पहले अचानक नौ करोड़ का खर्चा ग्लोकल प्रशासन ने अपनी ओर से कोविड में खर्च करने की बात लिखी। जिलाधिकारी ने पत्र का संज्ञान लिया और ग्लोकल प्रशासन को बुलाकर जानकारी मांगी। फिर उन्होंने तुरंत बेहट एसडीएम सहित पांच चिकित्सकों की टीम गठित कर दी और जो खर्चे हुए हैं, उसका वाउचर मांग लिया। ग्लोकल प्रशासन के पास कोई वाउचर अभी तक के जांच में मिला नहीं। सोमवार की सुबह ही ग्लोकल प्रशासन की ओर से एक डाक से पत्र मिला है। इसमें कहा वे सेवा करना चाहते हैं, वे अपने बिल को वापस ले रहे हैं। जिलाधिकारी ने चूंकि पहले नौ करोड़ का बिल भुगतान की मांग की गई और फिर ये पत्र लिखना की वे इसे वापस ले रहे हैं, सेवा करना चाहते हैं, ये कहीं न कहीं प्रशासन को गुमराह करने वाला है। इसलिए बेहट एसडीएम की जांच का इंतजार है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएगा, उसी अनुसार प्रशासन कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। डाक में एक पत्र ग्लोकल की ओर से मिला है। ग्लोकल प्रशासन से जुड़े लोगों का बयान लिया गया है। वीडियोग्राफी भी कराई गई है। संभव है यह भी कोई कह दे कि प्रशासन ने जबरन पत्र लिखवाया है, इसलिए एसडीएम हर पहलू पर जांचकर के रिपोर्ट देंगे। रिपोर्ट के अनुसार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed