{"_id":"5f0760378ebc3e63e32923b6","slug":"girl-dies-after-falling-from-roof-saharanpur-news-mrt490462026","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत से गिरने से युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत से गिरने से युवती की मौत
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। बुधवार की रात में खाना खा कर परिजनों के साथ छत पर टहल रही 20 वर्षीय युवती संतुलन बिगड़ने पर रैलिंग से करीब 30 फुट नीचे पक्की सड़क पर गिर गईं। गंभीर रूप से घायल युवती को प्राथमिक उपचार के बाद सहारनपुर निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां के चिकित्सक ने युवती को मृत घोषित किया। परिजनों ने किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
नगर के संजय चौक स्थित स्टेट बैंक कॉलोनी (मूल निवासी प्रयागराज) निवासी मधुसूदन दूध फैक्टरी में प्रोडक्शन मैनेजर के पद पर कार्यरत ओपी मिश्रा बुधवार की रात में करीब नौ बजे अपने बच्चों सहित खाना खाने के बाद मकान की दूसरी मंजिल पर टहल रहे थे। उनके साथ उनकी 20 वर्षीय पुत्री नेहा मिश्रा टहल रही थी। टहलते टहलते अचानक नेहा मिश्रा छत की बाउंड्री वॉल के पास पहुंची और उस पर बैठने लगी। इसी बीच नेहा मिश्रा के बैलेंस बिगड़ गया। इससे वह दूसरी मंजिल से करीब 30 फुट नीचे पक्की सड़क पर सिर के बल गिर गई। युवती के छत से गिरने से परिजनों में अफरा तफरी मच गई। घायल अवस्था में पड़ोसियों की मदद से परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर किया। परिजन गंभीर रूप से घायल युवती को सहारनपुर स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए, वहां के चिकित्सक ने घायल युवती को मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के गमगीन माहौल में युवती का अंतिम संस्कार किया। मृतक युवती नेहा मिश्रा ने इसी वर्ष हरियाणा के यमुनानगर से बीकॉम की पढ़ाई पूरी की थी। परिजन नेहा मिश्रा की इच्छा के अनुसार एमबीए कराने के लिए किसी अच्छे इंस्टीट्यूट की तलाश में लगे थे। मृतक नेहा मिश्रा अपने दो भाइयों की इकलौती बहन थी।
थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि अस्पताल से आए मीमो के आधार पर पुलिस घटना स्थल पर गई थी। युवती की इत्तफाकिया छत से गिरकर मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।