फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ghaziabad incident: Advocates boycotted judicial work

गाजियाबाद कांड : अधिवक्ताओं ने किया न्यायिक कार्यों का बहिष्कार

Tue, 05 Nov 2024 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 05 Nov 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad incident: Advocates boycotted judicial work
सहारनपुर। गाजियाबाद कांड को लेकर सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध दिवस मनाया और न्यायिक कार्यों से विरत रहे। इससे दीवानी कचहरी में कोई सुनवाई नहीं हुई। वादकारियों को बिना सुनवाई के वापस लौटना पड़ा। उन्हें अगली तारीख दी गई। अधिवक्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


गाजियाबाद की घटना से अधिवक्ताओं में खासा आक्रोश है। सोमवार को अधिवक्ता सुबह 10 बजे दीवानी कचहरी पहुंचे। अपने चैंबर और बार कक्ष में काली पट्टी बांधकर गाजियाबाद की घटना का विरोध जताया। वादकारी अपनी तारीख पर दीवानी कचहरी आए। अधिवक्ताओं से अपने-अपने मामले में तारीख को लेकर बात की। लेकिन कार्य बहिष्कार के चलते वादकारियों की कोई सुनवाई नहीं हो पाई। ऐसे में उन्हें अगली तारीख लेकर वापस लौटना पड़ा। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज होना देशभर के अधिवक्ताओं का अपमान है, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 29 अक्तूबर को गाजियाबाद में जिला जज के न्यायालय में सुनवाई के दौरान अधिवक्ताओं से अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया। विरोध करने पर अधिवक्ताओं पर पुलिस से लाठीचार्ज कराया। न्यायाधीश को उच्च न्यायालय से तत्काल निलंबन करने की मांग की। साथ ही दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि न्यायालय कक्ष में घटित घटना पर बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश संज्ञान लें और कार्रवाई करें, ताकि भविष्य में अधिवक्ताओं के साथ न्यायालयों में इस प्रकार की घटनाएं दोबारा घटित न हो। न्यायिक कार्य प्रभावित होने की संभावनाओं से बचा जा सके। निशांत त्यागी, जमाल साबरी, अमरीश, गौरव शर्मा, राजेंद्र चौहान, अभय सैनी, मुनव्वर आफताब, जयवीर पुंडीर, अरविंद शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
-- यह था मामला

गाजियाबाद कोर्ट में 29 अक्तूबर को धोखाधड़ी के एक केस की सुनवाई दूसरी कोर्ट में स्थानांतरित किए जाने की मांग पर अधिवक्ताओं और जिला जज में बहस हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed