{"_id":"60ca48458ebc3e342479c114","slug":"garden-keepers-attack-health-team-three-workers-injured-saharanpur-news-mrt543022491","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाग के रखवालों ने स्वास्थ्य टीम पर किया हमला, तीन कर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाग के रखवालों ने स्वास्थ्य टीम पर किया हमला, तीन कर्मी घायल
विज्ञापन
छुटमलपुर(सहारनपुर)। बाग में बैठ कर खाना खा रही मोबाइल मेडिकल टीम पर बाग के रखवालों ने हमला कर दिया। इसमें तीन स्वास्थ्यकर्मियों को चोटें आई हैं। उन्होंने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई। उनका लैपटॉप भी हमलावरों ने तोड़ दिया है। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से चलने वाली मोबाइल मेडिकल टीम में शामिल फार्मासिस्ट पन्नीलाल, एलटी मोनू सिंह, स्टाफ नर्स जयबीर सिंह और चालक अर्जुन सिंह फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव गल्हेवाला द्वितीय में कैंप लगाने आए थे। पन्नी लाल के अनुसार कैंप का समापन करने के बाद दुपहर करीब दो बजे वे गांव के बाहर एक बाग के किनारे अपनी मोबाइल वैन खड़ी करके बाग में बैठ कर खाना खाने लगे। साथ ही वे लैपटॉप पर विभागीय कार्य भी कर रहे थे। इसी दौरान बाग से सात आठ लोग लाठी डंडे लेकर निकले और उन्हें धमकाते हुए बिना अनुमति बाग में बैठने की वजह पूछी। जब तक वे कुछ बताते उन्होंने टीम पर हमला कर दिया। टीम के सदस्यों का शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें बचाया। मारपीट में तीन कर्मचारी घायल हो गए और उनका लैपटॉप भी हमलावरों ने तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट में घायल पन्नी लाल, जयवीर और मोनू सिंह को उपचार के लिए सीएचसी फतेहपुर भरती कराया, जहां से पन्नीलाल को गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया गया। उधर, सीओ सदर अजेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।