{"_id":"619937c14b235f205d38fabb","slug":"gangster-accused-arrested-with-stolen-vehicles-saharanpur-news-mrt5656606142","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के वाहनों के साथ गैंगस्टर आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के वाहनों के साथ गैंगस्टर आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस ने गैंगस्टर आरोपी को चोरी की आठ बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले भी विभिन्न मामलों में जेल जा चुका है। आरोपी के फरार साथी की पुलिस तलाश कर रही है।
थाना जनकपुरी में पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि एक सूचना पर थाना जनकपुरी पुलिस ने टीपीनगर के पास से आकाश पुत्र राजेश निवासी ढकादेवी थाना नानौता को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की आठ बाइक भी बरामद हुई, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के पुलिस प्रयास कर रही है। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से चाकू भी बरामद हुआ है। इस दौरान सीओ द्वितीय नीरज सिंह व थाना जनकपुरी प्रभारी प्रवेश कुमार मौजूद रहे।
यह मामले हैं दर्ज
एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का आपराधिक इतिहास है और उस पर देहात कोतवाली में वाहन चोरी, कोतवाली सदर बाजार में चेन स्नेचिंग के दो मामले दर्ज हैं। इसी थाने में लूट की तीन एफआइआर भी दर्ज है। आरोपी पर कुछ समय पूर्व ही गैंगस्टर लगाई गई थी। आरोपी पहले भी जेल जा चुका है।