फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gangnauli Sugar Mill will start crushing from tomorrow

कल से पेराई शुरू कर देगा गांगनौली शुगर मिल

Fri, 05 Nov 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Gangnauli Sugar Mill will start crushing from tomorrow
सहारनपुर। गांगनौली स्थित बजाज हिंदुस्थान शुगर मिल रविवार को गन्ना पेराई शुरू कर देगी। अन्य चीनी मिलें भी दस नवंबर से पहले ही पेराई सत्र शुरू कर देंगी। गांगनौली चीनी मिल से जुडे़ जिले के 23212 किसानों ने गन्ना सप्लाई करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जनपद की छह में से मात्र एक किसान सहकारी चीनी मिल में पेराई सत्र शुरू हो चुका है। हालांकि अन्य सभी पांचों चीनी मिलों ने भी गन्ना खरीदने के लिए इंडेंट जारी किया हुआ है। इंडेंट के अनुसार 10 नवंबर तक जिले की सभी चीनी मिलों की चिमनियां धुआं उगलना शुरू कर देंगी। सात नवंबर (रविवार) को गांगनौली स्थित बजाज हिंदुस्थान शुगर मिल में पेराई शुरू हो जाएगी। इसके लिए मिल प्रबंधन ने सात से नौ नवंबर तक के लिए दो लाख क्विंटल गन्ने का इंडेंट जारी किया है। जिससे किसान मिल में गन्ना सप्लाई करने के लिए छिलाई का कार्य शुरू कर दे। गागलहेड़ी चीनी मिल के आठ और देवबंद, शेरमऊ और नानौता शुगर मिलों के नौ नवंबर तक चलने की तैयारी है। मिलों के इंडेंट जारी करने के बाद किसानों ने गन्ना छिलाई का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पेराई में तेजी नहीं आई तो रबी फसलें होंगी पछेती
जनपद में रबी फसलों की अधिकांश बुआई गन्ने को मिल में सप्लाई कर होती है। जिले में करीब 60 हजार हेक्टेयर में धान की खेती होती है। लेकिन अधिकतर किसान इसमें शरद कालीन गन्ने की बुआई को प्राथमिकता देते हैं। कुछ किसान धान की फसल को काटकर बरसीम, सरसों, मसूर और गेहूं की बुआई भी करते हैं। अधिकतर किसान गन्ने की फसल से खेत खाली होने के बाद ही उसमें गेहूं सहित अन्य रबी फसलों की बुआई करते हैं। ऐसे में पेराई में तेजी नहीं आई तो रबी फसलों की बुआई पिछड़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरसावा मिल चल गई है, गांगनौली शुगर मिल भी सात को शुरू हो जाएगी। इसके लिए उसने पहले ही चरण में दो लाख क्विंटल गन्ने के लिए इंडेंट जारी किया है। अन्य मिल भी दस नवंबर से पहले ही पेराई सत्र शुरू कर देंगी। सभी मिलों को तेजी से पेराई शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे किसान रबी फसलों की बुआई समय से कर सके।
- कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed