फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gajraj will be counted among 48 beats of Saharanpur

आज से शुरू होगी तीन दिवसीय हाथी गणना

Fri, 05 Jun 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Gajraj will be counted among 48 beats of Saharanpur
मोंहड में जलस्रोत पर पहुंचे हाथी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सहारनपुर के शिवालिक वन प्रभाग अंतर्गत तीन रेंजों के 48 वन बीटों में दो पॉलियों में शनिवार से हाथियों की गणना होगी। गणना आठ जून तक होगी। परंपरागत तरीके से गणना का आधार प्रत्यक्ष रूप से दिखाई देने वाले गजराजों के आधार पर होगी। हालांकि बीट अधिकारी जीपीएस लोकेशन, पगमार्क आदि की जरूरी जानकारी प्रपत्र में भरेंगे। गणना के उपरांत रिपोर्ट को प्रमुख वन संरक्षक लखनऊ को भेजा जाएगा। प्रदेश के एक टाइगर रिजर्व सहित सात वन प्रभागों में एक साथ गणना होनी है।
विज्ञापन

प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव सुनील पांडेय की ओर से जारी आदेश में दुधवा टाइगर रिजर्व, कतर्नियाघाट बहराइच, दक्षिण खरीरी वन प्रभाग लखीमपुर खीरी, सामाजिक वानिकी वन प्रभाग बिजनौर, बिजनौर वन प्रभाग नजीबाबाद और प्रभागीय वनाधिकारी शिवालिक वन प्रभाग सहारनपुर के अंतर्गत एक साथ गणना होगी। वन संरक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के वीके जैन ने बताया कि बादशाहीबाग रेंज, मोहंड रेंज और शाकंभरी रेंज में गणना होगी। गणना भारत सरकार के निर्देशानुसार की जाएगी। गणना टोटल काउंट मैथड के आधार पर होगी। उन्होंने बताया कि गणना विधि के लिए सभी बीट अधिकारियों को एक प्रपत्र दिया गया है। जिसमें सभी जरूरी जानकारी गणना के दौरान भरा जाएगा। गणना दो पालियों में होगी। पहली पॉली सुबह छह बजे से 11 बजे और दूसरी पॉली में तीन से सायं सात बजे तक गणना होगी।
विज्ञापन

कुछ इस तरह से होगा गणना
गणना के दौरान जल स्रोतों पर जरूर टीम जाएंगी। हाथी के समूह और दिशा का प्रपत्र में जरूर जिक्र किया जाएगा। प्रत्येक हाथी या समूह का उल्लेख किया जाएगा। हाथी के समूह को मानचित्र में दर्शाया जाना चाहिए। इसके लिए जीपीएस लोकेशन उपयोगी होगा। अनुभवी वन कर्मी हाथी की आयु, नर और मादा की पहचान करेंगे। हाथी गणना के दौरान दैनिक श्रमिकों को ड्यूटी पर लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed