{"_id":"61b78b9e875ab52ef848269b","slug":"full-ration-did-not-reach-847-shops-in-the-district-saharanpur-news-mrt5688189131","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंत्योदय एवं पीएचएच योजना: सहारनपुर में 847 दुकानों पर नहीं पहुंचा पूरा राशन, पढ़िए क्या बोले अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंत्योदय एवं पीएचएच योजना: सहारनपुर में 847 दुकानों पर नहीं पहुंचा पूरा राशन, पढ़िए क्या बोले अधिकारी
Tue, 14 Dec 2021 03:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 03:03 PM IST
सार
जिला आपूर्ति अधिकारी मनीष कुमार का कहना है कि यदि किसी उचित दर विक्रेता द्वारा वितरित की जा रही किसी भी वस्तु का मूल्य लिया जा रहा है या घटतौली की जा रही हो तो उसकी शिकायत तत्काल संबंधित तहसील, जिला पूर्ति कार्यालय या उचित दर दुकानों पर अंकित मुख्यमंत्री के हेल्पलाइन नंबर पर की जा सकती है।
विज्ञापन
राशन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर में अंत्योदय एवं पीएचएच योजना के राशन कार्ड धारकों को गेहूं ,चावल, चना, रिफाइंड तेल एवं नमक इस माह का नि:शुल्क वितरण 20 दिसंबर तक किया जाएगा। जनपद की 1239 दुकानों में से सिर्फ 392 उचित दर विक्रेताओं पर ही सभी पांचों वस्तुएं उपलब्ध हैं, जबकि 847 दुकानों पर भी शीघ्र ही सभी पांचों वस्तुएं आ जाएंगी।
विज्ञापन
जिला आपूर्ति अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि जनपद की 1239 दुकानों के सापेक्ष 392 उचित दर विक्रेताओं पर वितरण होने वाली पांचों वस्तुओं को उपलब्ध करा दी गई है। इन दुकानों पर गेहूं, चावल, चना, रिफाइंड तेल एवं नमक का नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भीषण आग से मचा हाहाकार : दुकान के भीतर जलती रहीं तीन जिंदगी, गूंजती रही बेबस परिजनों की चीत्कार
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उचित दर विक्रेताओं पर जिलाधिकारी के आदेशानुसार नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में आवश्यक वस्तुओं का वितरण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि किसी उचित दर विक्रेता द्वारा वितरित की जा रही किसी भी वस्तु का मूल्य लिया जा रहा है या घटतौली की जा रही हो तो उसकी शिकायत तत्काल संबंधित तहसील, जिला पूर्ति कार्यालय या उचित दर दुकानों पर अंकित मुख्यमंत्री के हेल्पलाइन नंबर पर की जा सकती है।
यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, इलाके में मची चीख-पुकार, देखिए हादसे की तस्वीरें