फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Friends murdered Saurabh for refusing to hand over a bag of money.

Saharanpur News: रुपयों का बैग नहीं देने पर दोस्तों ने की थी सौरभ की हत्या

Thu, 23 Apr 2026 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 23 Apr 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Friends murdered Saurabh for refusing to hand over a bag of money.
सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र की न्यू मक्खन कॉलोनी के पास पुराने यार्ड में अज्ञात शव मिला था। पुलिस ने शव की पहचान सौरभ के रूप में की थी। बुधवार को पुलिस ने घटना का खुलासा किया। पता चला है कि रुपयों का बैग नहीं देने पर दोस्तों ने ही उसे मारकर छिपाया था। सिर को धड़ से काटकर अलग किया था। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके पास से हत्या में इस्तेमाल दाव भी बरामद किया है।
विज्ञापन

सीओ द्वितीय मनोज कुमार यादव ने बताया कि 17 अप्रैल को न्यू मक्खन कॉलोनी के पास पुराने रेलवे यार्ड में अज्ञात युवक का शव मिला था। पहचान कोरी माजरा निवासी सौरभ के रूप में हुई थी। शुभम ने 21 अप्रैल को भाई की हत्या कर शव छिपाने का आरोप लगाते हुए मनीष उर्फ डब्बू और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बुधवार को थाना सदर बाजार पुलिस ने सर्किट हाउस रोड से आरोपी मनीष उर्फ डब्बू को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी आरोपी पर चोरी, गैंगस्टर और हथियार रखने समेत कई प्राथमिकी दर्ज हैं। पकड़े गए आरोपी के दूसरे साथी की भी तलाश जारी है।
विज्ञापन

------
-- चंडीगढ़ से चोरी, लूट कर आया था आरोपी का दोस्त
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि छह अप्रैल को वह सौरभ को रेलवे लाइन के पास पुराने रेलवे यार्ड में ले गया था, जहां उसका एक साथी पहले से मौजूद था। दोस्त चंडीगढ़ से चोरी, लूट करके आया था, जिस पर रुपयों का बैग था। वहां तीनों ने नशा किया। इसी दौरान सौरभ ने उसके दोस्त का रुपयों से भरा बैग छिपा दिया। बैग के बारे में पूछने पर सौरभ के इंकार कर दिया। इसके बाद आरोपी ने दोस्त के साथ मिलकर सौरभ की हत्या की योजना बनाई। आरोपी ने बताया कि पहले सौरभ को ज्यादा नशा देकर बेहोश किया गया, फिर रात में दांव से उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव के हिस्सों को अलग-अलग स्थानों पर छिपा दिया गया और दाव को झाड़ियों में दबा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed