फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Freight Corridor: The station is being built rapidly in Saharanpur

फ्रेट कॉरिडोर : सहारनपुर में तेजी से बन रहा स्टेशन, लाइन भी बिछी, 1856 किलोमीटर है कुल लंबाई

Tue, 13 Jul 2021 12:16 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 13 Jul 2021 12:16 AM IST
सार

फ्रेट कॉरिडोर पंजाब, हरियाणा, यूपी, बिहार, झारखंड व पश्चिम बंगाल से होकर गुजरेगा, जोकि राज्यों की इकोनॉमी में भी बूस्ट लाएगा।

विज्ञापन
Freight Corridor: The station is being built rapidly in Saharanpur
फ्रेट कॉरिडोर पर सहारनपुर में तेजी से चल रहा है काम - फोटो : Amar Ujala Meerut

विस्तार

सहारनपुर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के तहत लाइन बिछाने और स्टेशन बनाने के कार्य ने गति पकड़ ली है। कोरोना संक्रमण बढ़ने के दौरान यह रफ्तार धीमी हो गई थी। सहारनपुर जिले में रेलवे अंबाला मंडल के तहत फ्रेट कॉरिडोर पर पिलखनी में स्टेशन बना रहा है, जहां मालगाड़ियों में उत्पादों की लोडिंग, अनलोडिंग का कार्य होगा। इसका निर्माण टाटा कंपनी करा रही है, जबकि उससे आगे सहारनपुर की तरफ कॉरिडोर की लाइन का कार्य एलएंडटी कंपनी कर रही है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि अभी तक सहारनपुर शहर के बीच छोटी लाइन के निकट यह कार्य होता है, जो पिलखनी में स्टेशन और प्लेटफार्म तैयार होने पर वहां शिफ्ट हो जाएगा। इसका फायदा उद्यमियों को भी होगा, क्योंकि पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र है। दूसरे राज्यों से कच्चा माल मंगाने और तैयार माल भिजवाने में भी मदद मिल सकेगी। 
विज्ञापन


दरअसल, ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की कुल लंबाई करीब 1856 किलोमीटर है, जो पश्चिम बंगाल के धनकुनी से लुधियाना तक बनाया जा रहा है। इसका निर्माण 2022 तक पूरा होना है, लेकिन अंबाला डिवीजन में 175 किमी लंबाई की रेल लाइन और अन्य कार्यों को अगले दो महीने के भीतर पूरा कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना नदी पर भी नया पुल बनाया जा रहा है, जिसका 65 प्रतिशत तक कार्य लगभग पूरा हो चुका है। पिलखनी में स्टेशन के लिए प्लेटफार्म बनकर तैयार हो गया है और स्टेशन की बिल्डिंग भी बन चुकी है।

यहां भी बन रहे स्टेशन 
अंबाला डिवीजन के अधीन फ्रेट कॉरिडोर लाइन पर यूपी की सीमा में पिलखनी, हरियाणा में कलानौर, जगाधरी, दराजपुर, बराड़ा, केसरी, दुखेड़ी, अंबाला सिटी, शंभू, सराय बंजारा के बाद पंजाब में सरहिंद, मंडी गोबिंदगढ़, खन्ना और चावापल्ली में स्टेशन बन रहे हैं। इन्हीं स्टेशनों पर मल्टी मॉड्यूलर लॉजिस्टिक हब बनाए जाने हैं। 

बढ़ेगी माल की सप्लाई 
फ्रेट कॉरिडोर पंजाब, हरियाणा, यूपी, बिहार, झारखंड व पश्चिम बंगाल से होकर गुजरेगा, जोकि राज्यों की इकोनॉमी में भी बूस्ट लाएगा। बंगाल, बिहार, झारखंड से हरियाणा, पंजाब के थर्मल प्लांटों में कोयले की सप्लाई होती है। पंजाब से उर्वरक, सीमेंट, स्टील प्लांटों के लिए चूना, पत्थर, ट्रैक्टर आदि की सप्लाई होती है। 

तीन गुना हो जाएगी मालगाड़ी की रफ्तार 
कॉरिडोर पर चलने वाली मालगाड़ियों के डिब्बे 3660 एमएम लंबे व 5.1 मीटर ऊंचे होंगे, इन पर डबल स्टेक रखने की क्षमता होगी। मालगाड़ी की लंबाई डेढ़ किमी तक होगी, जोकि 13 हजार टन माल लोड कर सकेगी।

इनकी औसत रफ्तार 75 किमी प्रतिघंटा होगी, जबकि अभी चल रही मालगाड़ी के डिब्बे 3200 एमएम लंबे हैं, इनकी ऊंचाई 4.6 एमएम है। यह सिंगल स्टेक हैं। अधिकतम लंबाई 700 मीटर है जो 5 हजार टन माल लाद सकती हैं। इन मालगाड़ी की औसत रफ्तार 25-30 किलोमीटर प्रतिघंटा है। 
 
कॉरिडोर के तहत लुधियाना से पिलखनी तक का कार्य अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य निर्माण एजेंसी ने रखा है। कार्य को तेजी से पूरा कराने के लिए कहा गया है। - गुरिंदर मोहन सिंह, मंडल रेल प्रबंधक, अंबाला डिवीजन 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed