{"_id":"68b95afb75541f27d50f9efc","slug":"fraud-in-saharanpur-woman-duped-of-7-5-lakh-in-name-of-haj-pilgrimage-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: हज यात्रा के नाम पर 7.50 लाख की ठगी, महिला से वसूली रकम हड़पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: हज यात्रा के नाम पर 7.50 लाख की ठगी, महिला से वसूली रकम हड़पी
Thu, 04 Sep 2025 02:57 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Thu, 04 Sep 2025 02:57 PM IST
सार
सहारनपुर में हज यात्रा कराने का झांसा देकर महिला से 7.50 लाख रुपये ठगे गए। आरोपी रकम लौटाने से मुकर गए। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हज यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर जनपद के थाना सदर बाजार क्षेत्र में जेवी जैन डिग्री कॉलेज रोड स्थित मोहल्ला इलाहीपुरा निवासी महिला से हज यात्रा कराने के नाम पर 7.50 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
पीड़िता हनीफा ने तहरीर देकर बताया कि बेटी शमा प्रवीन, दामाद शौकीन अहमद के साथ हज पर जानी चाहती थी। इस दौरान रुड़की निवासी फिरोज अहमद और अमजद ने उनसे संपर्क कर बताया कि वह हज पर भेजने का काम करते हैं। दोनों ने पूरा पैकेज नौ लाख रुपये का बताया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 4 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन
पासपोर्ट भी ले लिए। पीड़िता व उसके परिजनों ने दोनों लोगों को 7.50 लाख रुपये दे दिए, लेकिन लंबे समय बीत जाने के बाद भी उन्हें हज पर नहीं भेजा गया। पीड़िता रकम वापस लेने के लिए दोनों लोगों के पास पहुंची।
उन्होंने जल्द रकम लौटाने का आश्वासन दिया। अब उन लोगों ने रकम लौटाने से साफ इंकार कर दिया है। फोन भी नहीं उठा रहे हैं। पुलिस ने फिरोज अहमद और अमजद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।