{"_id":"6866c504a24f180de50fd7c8","slug":"fraud-from-3500-numbers-of-the-district-headquarters-sought-report-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-153142-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जिले के 3500 नंबरों से ठगी, मुख्यालय ने मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जिले के 3500 नंबरों से ठगी, मुख्यालय ने मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन
रोशन गिरि
सहारनपुर। जिले में साइबर ठगों का बड़ा जाल सामने आया है। जांच में सामने आया है कि जिले के करीब 3500 मोबाइल नंबरों से देश के अलग-अलग हिस्सों में साइबर ठगी हो रही है। पूरे मामले को लेकर मुख्यालय की तरफ से भी पुलिस से रिपोर्ट मांगी गई है।
फिलहाल सहारनपुर पुलिस ने इन नंबरों का रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चौकाने वाला खुलासा होगा।
तमाम जागरुकता के बावजूद साइबर ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। राष्ट्रीय अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज होने वाले मामलों में इस्तेमाल होने वाले मोबाइल नंबरों की जांच शुरू हुई तो करीब 3500 सिम कार्ड सहारनपुर जिले के मिले। अब गृह मंत्रालय ने रिपोर्ट मांगी है। इन संदिग्ध सिमों का इस्तेमाल डिजिटल अरेस्ट, झांसा देकर रुपये का भुगतान कराने, ब्लैक मेलिंग करने के साथ ही ऑनलाइन ठगी के अन्य मामलों में होने की बात सामने आई है।
इनके अलावा बैंक खाते खोलने, ऑनलाइन ठगी करने और व्हाट्सएप अकाउंट सक्रिय करने में भी होता मिला है। जांच में सामने आया है कि स्थानीय स्तर पर सिम विक्रेताओं की मिलीभगत से फर्जी पहचान पत्र पर इन सिम कार्ड को जारी कर साइबर ठगी को अंजाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन
सिम बेचने वाले दुकानदार, सिम खरीदने वाले उपभोक्ता के साथ वर्तमान में इसके असली उपभोगकर्ता के संबंध में जांच की जा रही है। (संवाद)