{"_id":"5fbbf0238ebc3ea360758c7e","slug":"four-quintal-polythene-seized-25-thousand-fine-recovered-saharanpur-news-mrt5123397141","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार क्विंटल पॉलिथीन जब्त, 25 हजार जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार क्विंटल पॉलिथीन जब्त, 25 हजार जुर्माना वसूला
विज्ञापन
गोदाम से बरामद प्रतिबंधित पॉलीथिन को जब्त करती निगम की टीम
- फोटो : SAHARANPUR
चार क्विंटल पॉलिथीन जब्त, 25 हजार जुर्माना वसूला
सहारनपुर। नगर निगम के प्रवर्तन दल ने प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाते हुए सोमवार को एक ट्रांसपोर्ट गोदाम पर छापा मारा। वहां से करीब चार क्विंटल पॉलिथीन बरामद की। इसके बाद 25 हजार जुर्माना वसूला। वहीं, नुमाईश कैंप में सब्जी वालों के यहां चेकिंग कर पॉलिथीन जब्त की गई। अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से भी तीन हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
नगरायुक्त के निर्देश पर प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ महानगर में सोमवार को फिर प्रवर्तन दल प्रभारी बीएस नेगी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। अनेक गोदामों पर छापा मारा गया। करीब एक दर्जन ट्रकों की तलाशी ली गई। इस दौरान चकहरेटी के निकट ट्रांसपोर्ट गोदामसे चार क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन बोरो में भरी पाई गई।
नुमायश कैंप क्षेत्र में सड़क पर अतिक्रमण करने वाले पांच दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस अभियान के दौरान नरेश, प्रवीन, प्रदीप, सैनेटरी इंस्पेक्टर नीरज और फुरकान आदि शामिल रहे।