फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four departments raided de-addiction centres

Saharanpur News: नशा मुक्ति केंद्रों पर चार विभागों ने मारा छापा

Fri, 22 Aug 2025 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 22 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Four departments raided de-addiction centres
सहारनपुर। जिले में संचालित नशा मुक्ति केंद्रों पर चार विभागों के अधिकारियों ने छापा मारा। इस दौरान अधिकांश केंद्रों की स्थिति बेहद खराब मिली। पीड़ितों को न तो पर्याप्त चिकित्सा सुविधा मिल रही है और न ही मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। कई केंद्रों पर सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग से एनसीडी नोडल अधिकारी शिवांका गौड़, औषधि निरीक्षक राघवेंद्र सिंह, आबकारी निरीक्षक संजीव सिंह, विकास यादव, राजकमल, क्षेत्रीय मद्यनिषेध एवं समाजोत्थान अधिकारी उपदेश कुमार ने नशा व पुर्नवास केंद्रों पर छापा मारा। मेघछप्पर में संचालित जीवन ज्योति, लाइफ केयर, शाहजहांपुर में लक्ष्य, लाइफ केयर, इस्माइलपुर में प्रयास, अंबाला रोड पर जीवन रक्षक, सड़क दूधली में जीवन दान फाउंडेशन और जीवन का एहसास नशा मुक्ति केंद्र पर व्यवस्था जांची।
विज्ञापन

इस दौरान अनेक केंद्रों में पीड़ितों के लिए बेड की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। टॉयलेट और स्नान घर की कमी, रसोई में गंदगी, एयर कंडीशनिंग की सुविधा का अभाव और क्षमता से अधिक पीड़ित भर्ती मिले। इतना ही नहीं केंद्रों पर चिकित्सीय सुविधा तक उपलब्ध नहीं थी। कोई डॉक्टर या प्रशिक्षित स्टाफ नहीं मिला। साथ ही सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग पर केंद्र संचालक वीडियो फुटेज भी नहीं दिखा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

छापे के दौरान यह भी पाया गया कि आपातकालीन स्थितियों के लिए सुरक्षा इंतजाम भी नहीं मिले। न ही अग्निशमन उपकरण मौजूद थे। रिकॉर्ड प्रबंधन की स्थिति भी बेहद खराब है। जीवन ज्योति, लाइफ केयर, लक्ष्य, प्रयास और जीवन रक्षक नशा केंद्रों की हालत बेहद खराब पाई। टीम ने रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed