फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four deaths due to fever in Kundakalan

कुंडाकलां में बुखार से चार की मौत

Fri, 28 Apr 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 28 Apr 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Four deaths due to fever in Kundakalan
mosquito - फोटो : demo
सहारनपुर के गंगोह के गांव कुंडाकला में बुखार ने एक बार विकराल रूप धारण कर लिया है। बुखार की तीव्रता के चलते बीते 24 घंटे में एक 14 वर्षीय किशोरी सहित चार लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन


इससे ग्रामीणों में कोहराम मच गया। गांव कुंडाकला निवासी सुक्कड़ पुत्र लियाकत पिछले एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित चल रहा था। उसका उपचार सहारनपुर के एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा था।
विज्ञापन


उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके अलावा याकूब मिस्त्री पुत्र लतीफ, खालिद मल्लाह की बेटी खालिदा और जिल्ला के दस वर्षीय लडके की भी बुखार आने के बाद मौत हो गई। एक साथ हुई मौतो से गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ग्रामीणों में एक बार फिर बुखार की दहशत पैदा हो गई है। गांव का एक प्रतिनिधिमंडल हाफिज रागिब रसीदी के नेतृत्व में अतिशीघ्र जिलाधिकारी और सीएमओ से मिलकर विशेष अभियान चलवाने की मांग करेगा ताकि इस समस्या से जल्द ही छुटकारा मिल जाए अन्यथा हालात खराब हो जाएंगे।


सीएचसी प्रभारी डा. अनवर अंसारी ने मौतों से अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि गांव में पीएचसी बन चुकी है। स्टाफ की कमी के चलते चिकित्सक तैनात नहीं किया जा सका था।

जल्द ही गांव में चिकित्सक की तैनाती कर दी जाएगी। इसके अलावा उन्होंने टीम भेजकर जांच कराने और अभियान चलाने का भी आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed