फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Found in excavations of ancient pottery pieces

उत्खनन में मिले प्राचीन मिट्टी के बर्तन के टुकडे़

Mon, 27 Feb 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 27 Feb 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Found in excavations of ancient pottery pieces
उत्खनन में मिले बर्तनों के टुकड़े। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान के गांव सकतपुर में आगरा मंडल की पुरातत्व विभाग की टीम की जिज्ञासा उस समय बढ़ गई जब उत्खनन के दौरान उन्हें एक मिट्टी का बर्तन दिखाई दिया उसे सही सलामत निकालने का प्रयास किया गया परंतु वह टूट गया, जिसके टुकड़े सुरक्षित निकाल लिए गए है।
विज्ञापन


रविवार को उत्खनन के तीसरे दिन टीम की आंखें उस समय चौंक गई जब उसे खुदाई के दौरान एक मिट्टी का बर्तन दिखाई दिया, जिसे धीरे-धीरे निकालने का प्रयास किया गया परंतु उसके टुकड़े हो गए।
विज्ञापन


उत्खनन के दौरान मौके पर मौजूद गुरुकुल कांगड़ी विश्व विद्यालय पीएचडी अध्यनरत छात्र शिखा व हिमांशु व पुरातत्व विभाग आगरा से अर्खित प्रधान जो मौके पर कमान संभाले हुए है। टीम ने शुरूआती दौर में दो दो मीटर चकोर के दो पाइंट उत्खनन के चिह्नित किए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 रविवार को तीसरे दिन इसका दायरा बढ़ाकर एक सौ मीटर कर दिया गया है। उत्खनन करा रही  टीम ने विश्वास जताया कि जिस स्थान पर उत्खनन किया जा रहा है अब तक मिले अवशेषों से संभावना है कि उन्हें पौराणिक वस्तु मिल सकती है।

गौरतलब है कि रामपुर मनिहारान तहसील का गांव सकतपुर बीते वर्ष जून माह में चर्चा में आया था जब ईंट भट्टा के लिए नंदकुमार के खेत से मजदूर मिट्टी की खुदाई कर रहे थे।

खुदाई के दौरान तांबे की कुल्हाड़ी, मृदभांड व सिक्के मिले थे जिसे जांच के आगरा पुरातत्व विभाग की टीम ने चार हजार साल पुराने आंके थे। इसके बाद पुरातत्व विभाग ने जिलाधिकारी को पत्र देकर इस क्षेत्र में उत्खनन किए जाने की अनुमति मांगी थी।


24 फरवरी को पुरातत्व विभाग की टीम ने गांव सकतपुर में आकर नंद कुमार के खेत में उत्खनन करने के लिए दो स्थानों को चिह्नित किया और उत्खनन का कार्य शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed