फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Forms will be filled from tomorrow for first semester exam

Saharanpur News: पहले सेमेस्टर की परीक्षा के लिए कल से भरे जाएंगे फॉर्म

Sat, 17 Dec 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Forms will be filled from tomorrow for first semester exam
सहारनपुर। महाविद्यालयों में संचालित बीए, बीकॉम और बीएससी पाठ्यक्रमों में प्रवेशित विद्यार्थियों की पहले सेमेस्टर की परीक्षा जनवरी 2023 में होनी है। परीक्षा फॉर्म 19 दिसंबर से भरे जाएंगे। विश्वविद्यालय ने परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की तिथियां जारी करने के साथ ही महाविद्यालयों और परीक्षार्थियों के लिए दिशा निर्देश भी जारी किए हैं।
विज्ञापन

मां शाकंभरी विवि के कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि विद्यार्थियों के द्वारा परीक्षा फॉर्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भरे जाएंगे और शुल्क भी ऑनलाइन ही जमा होगा। विद्यार्थी 19 से 26 दिसंबर तक ही ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। इसके बाद विद्यार्थी जरूरी पत्राजातों सहित भरे गए परीक्षा फॉर्म का ऑनलाइन सत्यापन कराने के लिए फॉर्म को 29 दिसंबर तक संबंधित महाविद्यालय में जमा कराएंगे। महाविद्यालयों द्वारा नॉमिनल रोल सहित परीक्षा फॉर्म 31 दिसंबर तक विश्वविद्यालय में जमा कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथियों के बाद कोई फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे में जरूरी है कि विद्यार्थी निर्धारित तिथियों में फॉर्म भर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed