फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Foreigners liked the mangoes of the district, increased export

Saharanpur News: विदेशियों को खूब भाया जनपद का आम, बढ़ा निर्यात

Sun, 27 Aug 2023 10:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Foreigners liked the mangoes of the district, increased export
मंडी समिति ​स्थिति मैंगों पैक हाउस
- निर्यात में हुआ 4806 किलो का इजाफा
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। अपने स्वाद और खुशबू के लिए विख्यात जनपद का आम इस बार विदेशियों को खूब भाया है। गत वर्ष की तुलना में 4806 किलो आम का अधिक निर्यात हुआ है। गत सीजन में जहां जनपद से 24206 किलो आम का निर्यात हुआ था। वहीं इस बार बढ़कर 29012 किलो तक पहुंच गया है। इस सीजन में आम का सबसे अधिक निर्यात यूनाइटेड किंगडम को हुआ है।
जनपद के आम को विश्व के कई देशों में खासा पसंद किया जाता है। यहां से प्रतिवर्ष दशहरी, लंगडा, चौसा, रामकेला, फजली, गुलाब जामुन, कलमी मालदा आदि आम का बड़े स्तर पर निर्यात होता है। आम को निर्यात करने से पहले मंडी समिति स्थित मैंगो पैक हाउस में प्रोसेस किया जाता है।
विज्ञापन

विदेशों में खाने की चीजों में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है। इसलिए आम की पेड़ से तुड़ाई करने के बाद उसे पानी में डालकर साफ किया जाता है। इसके बाद इसे मैंगो पैक हाउस में प्रोसेस के लिए लाया जाता है। यहां आम की पहले धुलाई और ग्रेडिंग की जाती है और फिर इसे ठंडे पानी और वीएचटी (वेपर हीट ट्रीटमेंट) दिया जाता है। वीएचटी में आम को भाप से गुजारा जाता है। ठंडा होने पर आम की पैकिंग की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
पहली बार रूस भी हुआ आम का निर्यात
वैसे तो जनपद से आम का निर्यात विश्व के कई देशों में होता है, लेकिन प्रदेश से इस बार आम का निर्यात रूस को भी हुआ है। इस बार 1120 किलो आम की खेप रूस भेजी गई। इसमें 500 किलो लंगड़ा आम और 620 किलो चौसा आम शामिल था। इसके अलावा यूृनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, इटली, कतर आदि देशाें में भी आम का निर्यात हुआ है।
----
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भी भेजा गया चौसा आम
आम की उच्च गुणवत्ता को देखते हुए उत्तर प्रदेश मंडी परिषद की ओर से जनपद के चौसा आम को देश की राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों, विभिन्न राज्यों के राज्यपाल और मुख्यमंत्रियों के यहां आम भेजा गया है। वीआईपी को भेजने के लिए जनपद के कई बागों से चौसा आम को खरीदा गया। इसमें नानौता क्षेत्र के मोक्षार्थ किसान उत्पादक संगठन से जुड़े बागवानों के बाग भी शामिल हैं।

---------

--वर्जन --
निर्यात में गत वर्ष से इजाफा
इस बार गत वर्ष की तुलना में 4806 किलो आम का अधिक निर्यात हुआ है। इस बार आम की सबसे अधिक मांग यूनाइटेड किंगडम में रही है। प्रदेश से पहली बार जनपद से आम का निर्यात रूस हुआ है। निर्यात को बढ़ाने का प्रयास जारी है।
--- सुमन भारती, सचिव मंडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed