{"_id":"643455c76345e6d4d208acff","slug":"for-admission-in-class-11th-one-has-to-wait-for-the-result-of-class-10th-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-674-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 11वीं में दाखिले के लिए करना होगा 10वीं के परिणाम का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 11वीं में दाखिले के लिए करना होगा 10वीं के परिणाम का इंतजार
Tue, 11 Apr 2023 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 11 Apr 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। 10वीं के बाद विद्यालय बदलने वाले विद्यार्थियों को 11वीं में दाखिले के लिए 10वीं के परिणाम का इंतजार करना होगा। क्योंकि नए विद्यालयों में दाखिले के लिए पास की मार्कशीट और टीसी होना अनिवार्य है, जो परिणाम जारी होने से पहले संभव नहीं है।
जनपद में ऐसे माध्यमिक विद्यालयों की संख्या 100 से अधिक हैं, जिनके पास केवल 10वीं तक की मान्यता है। इनमें राजकीय, एडेड और मान्यता प्राप्त विद्यालय शामिल हैं। इन विद्यालयों से 10वीं की परीक्षा दे चुके परीक्षार्थियों को 11वीं के लिए नए विद्यालय में दाखिला लेना होगा। विद्यालयों में सत्र एक अप्रैल से शुरू हो चुका है, लेकिन 10वीं के इन विद्यार्थियों को तब तक दाखिला नहीं मिलेगा, जब तक उनका परिणाम नहीं आ जाता है। गढ़ी मलूक निवासी मुकेश ने बताया कि वह चकराता रोड स्थित एक इंटर कॉलेज में दाखिले के लिए गया था। कॉलेज ने परिणाम आने तक इंतजार करने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि उसके साथियों को भी ऐसा ही जवाब मिला है।
विद्यार्थियों को चाहिए कि वह परिणाम आने का इंतजार करें। किसी भी छात्र को दाखिले में परेशानी नहीं होने दी जाएगी। हमें उम्मीद है कि इस बार यूपी बोर्ड का परिणाम भी बीते वर्षों की तुलना में जल्दी आएगा।
विज्ञापन
- योगराज सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक।