फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Flight lieutenant found dead in Officer Enclave of Air Force Station in Sarsawa, investigation starts

Saharanpur: सरसावा में वायु सेना स्टेशन के ऑफिसर एंक्लेव में मृत मिली फ्लाइट लेफ्टिनेंट, जांच में जुटे अधिकारी

Tue, 28 Mar 2023 02:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 28 Mar 2023 02:30 PM IST
सार

सहारनपुर के सरसावा स्थित वायु सेना स्टेशन के ऑफिसर एंक्लेव में एक महिला अधिकारी का शव कमरे में पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। बताया गया कि महिला फ्लाइट लेफ्टिनेंट ट्रेनिंग के लिए यहां आई हुई थीं। फिलहाल अधिकारी जांच में जुटे हैं।

विज्ञापन
Flight lieutenant found dead in Officer Enclave of Air Force Station in Sarsawa, investigation starts
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सरसावा स्थित वायु सेना स्टेशन के ऑफिसर एंक्लेव में एक महिला अधिकारी संदिग्ध रूप से अपने कमरे में मृत पाई गई। वायुसेना स्टेशन के अधिकारियों द्वारा जानकारी दिए जाने के उपरांत सरसावा पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार फ्लाइट लेफ्टिनेंट संजीवनी शर्मा राजस्थान में वायुसेना एयर बेस पर तैनात थीं तथा ट्रेनिंग के लिए वायु सेना स्टेशन सरसावा में आई हुई थीं। मंगलवार को सुबह जब वह अपने ट्रेनिंग समय के बाद भी कमरे से बाहर नहीं आईं तो वायुसेना स्टेशन के अधिकारियों ने जाकर देखा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। अधिकारियों ने किसी तरह दरवाजा तुड़वाया। कमरे के भीतर प्रवेश किया तो देखा की महिला अफसर अपने बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़ी हुई थीं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Kids Murder: बाल से लेकर हाथ के निशान तक जुटाया हर सुबूत, खुलेंगे नए राज, शाहिद बोला- 22 साल का भरोसा टूटा
विज्ञापन
विज्ञापन


वायुसेना स्टेशन के चिकित्सकों ने मौके पर आकर जांच की तो बताया कि उनकी मृत्यु हो चुकी है। मौके पर कुछ दवाइयां भी मिली हैं। माना जा रहा है की महिला अफसर किसी बीमारी से ग्रस्त थीं जिसकी वह दवाइयां ले रही थीं। 

इस संबंध में सरसावा थाने के प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह ने बताया कि वायु सेना स्टेशन अधिकारियों द्वारा सूचना दी गई थी कि महिला अधिकारी अपने कमरे में बिस्तर पर मृत अवस्था में पाई गई हैं। शव के पास ही कुछ दवाइयां भी मिली हैं। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक महिला फ्लाइट लेफ्टिनेंट के पति भी वायुसेना में स्क्वाड्रन लीडर के रूप में तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed