{"_id":"65b9624b397c2a675a09bce4","slug":"five-trains-will-operate-from-the-replacement-railway-line-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-117374-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बदले रेलमार्ग से संचालित होंगी पांच ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बदले रेलमार्ग से संचालित होंगी पांच ट्रेनें
Wed, 31 Jan 2024 02:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 31 Jan 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। लखनऊ रेल मंडल में ट्रैक मरम्मत कार्य के चलते सहारनपुर से होकर जाने वाली पांच ट्रेनें बदले रेलमार्ग से संचालित होगी। ऐसे में यात्री ट्रेनों की जानकारी लेकर सफर करें।
ट्रेन नंबर 15212 अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस आठ से 12 फरवरी तक निर्धारित मार्ग रोजा-सीतापुर-बुढ़वल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रोजा-लखनऊ-बाराबंकी-बुढ़वल के रास्ते संचालित होगी। 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस भी इसी रूट से चलेगी। 11 फरवरी को 22424 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस रोजा-सीतापुर-बुढ़वल के स्थान पर रोजा-लखनऊ-बाराबंकी-बुढ़वल रेलमार्ग से चलाई जाएगी। 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस 12 फरवरी को रोजा-सीतापुर-बुढ़वल के स्थान पर रोजा-लखनऊ-बाराबंकी-बुढ़वल के रास्ते चलेगी। 12491 बरौनी-जम्मूतवी मौर्यध्वज एक्सप्रेस 11 फरवरी को बुढ़वल-बाराबंकी-लखनऊ-रोजा के रास्ते संचालित होगी।
-- कोहरे के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी बरकरार
कोहरे के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी बरकरार है। मंगलवार को दिल्ली-अंबाला कैंट एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस भी डेढ़ घंटे की देरी से सहारनपुर पहुंची। अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस, बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस रद्द रही। दिल्ली-सहारनपुर, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, देहरादून-सहारनपुर एक्सप्रेस और अमृतसर-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से लेट आई।