फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Five thousand rupees for five minutes operation

पांच मिनट के ऑपरेशन के वसूल लिए पांच हजार रुपये

Mon, 08 Nov 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Five thousand rupees for five minutes operation
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल में पांच मिनट के ऑपरेशन की एवज में तीमारदार से पांच हजार रुपये वसूल लिए गए। तीमारदार ने यह आरोप ऑपरेशन थियेटर के स्टाफ पर लगाया है। यह पहला वाकया नहीं है। इससे पहले भी जिला अस्पताल में ऑपरेशन और इलाज के नाम पर वसूली के आरोप लगते रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के खाताखेड़ी निवासी एक महिला के पैर में फ्रैक्चर है। सोमवार को महिला को ऑपरेशन के लिए बुलाया गया था। पैर के ऑपरेशन में मुश्किल से पांच मिनट का समय लगा। आरोप है कि इसके लिए ऑपरेशन थियेटर के स्टाफ ने महिला के परिजनों से पांच हजार रुपये वसूल लिए। पीड़ित ने बताया कि डॉक्टर ने पैसा नहीं मांगा है, बल्कि ऑपरेशन थियेटर के स्टाफ ने डॉक्टर का नाम लेकर उससे पांच हजार रुपये लिए हैं। युवक ने यह भी आरोप लगाया कि प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन कराने में मोटा पैसा खर्च होता है, ऐसे में उन्होंने पांच हजार रुपये यहां देना सही समझा।
विज्ञापन

प्रशिक्षु की आड़ में सक्रिय हैं बाहरी लोग
एसबीडी जिला अस्पताल में वर्तमान में बड़ी संख्या में प्रशिक्षु काम कर रहे हैं। इमरजेंसी वार्ड और औषधि कक्ष में काम इन्हीं के भरोसे चल रहा है। इनकी आड़ में कुछ बाहरी लोग सक्रिय हैं जिनका पूरा दखल रहता है। यही बिचौलिए का काम करते हैं। इन पर ओपीडी में बैठकर मरीजों को बाहर की दवा लिखने के आरोप तक लग चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में ऑपरेशन के नाम पर तीमारदार से पैसे लेने का कोई मामला अभी तक सामने नहीं आया है। यदि शिकायत मिलती है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. आभा वर्मा, प्रमुख अधीक्षक, एसबीडी जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed