फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Five suspended including prisoner for escape of prisoner

कैदी फरार होने पर दरोगा सहित पांच निलंबित

Thu, 24 Dec 2020 09:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
Five suspended including prisoner for escape of prisoner
फरार बंदी जोधन - फोटो : SAHARANPUR
कैदी के फरार होने पर दरोगा सहित पांच निलंबित
विज्ञापन

सहारनपुर। न्यू भगत सिंह कालोनी में वर्ष 2011 में सहगल परिवार में पांच लोगों की हत्या के मामले में सजा काट रहे अभियुक्त जोधन उर्फ दधनिया के फरार होने पर एसएसपी ने पुलिस लाइन में तैनात दरोगा सहित पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। मध्य प्रदेश के भोपाल में पेशी पर ले जाते समय राजगढ़ के ब्यावर क्षेत्र में कैदी सहारनपुर पुलिस की अभिरक्षा से बुधवार को फरार हो गया था।
स्थानीय पुलिस की जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब चार बजे राजगढ़ के ब्यावर क्षेत्र में कैदी जोधन निवासी हुसैनपुर गंगोह सहारनपुर (मूल निवासी गोछीखेड़ी बबीना, झांसी) ने शौच आदि की बात कही थी। इसके बाद वह हथकड़ी सहित फरार हो गया। कैदी को सहारनपुर पुलिस लाइन से उप निरीक्षक वीरेंद्र स्वरूप, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल सचिन कुमार, कांस्टेबल ड्राइवर प्रमोद कुमार और कांस्टेबल संदीप कुमार लेकर जा रहे थे। इनकी मौजूदगी में ही कैदी फरार हो गया।
विज्ञापन

------
60 साल से ज्यादा की उम्र, फिर भी पांच
पुलिसकर्मियों को चकमा दे गया कैैदी
- पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए कैदी जोधन की उम्र 60 साल से ज्यादा है। इतनी उम्र होने के बावजूद दरोगा सहित पांच पुलिसकर्मी उस पर नियंत्रण नहीं रख पाए। सरकारी वाहन में ले जाते समय पुलिस की निगरानी के लिए भी यही एक कैदी था। बुजुर्ग होने और हाथ में हथकड़ी होने के बावजूद जोधन पूरी टीम को चकमा देने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
पेशी के साथ भोपाल शिफ्टिंग की भी थी तैयारी
- पुलिस विभाग के मुताबिक भोपाल में पेशी के साथ ही जोधन को जल्द वहां शिफ्ट करने की भी तैयारी थी। लेकिन भोपाल तक पहुंचने से पहले ही जोधन ने फरार होकर पुलिस की फजीहत बढ़ा दी है और उसकी निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
------
वीआईपी क्षेत्र में हुई थी पांच लोगों की हत्या
- नौ साल पहले शहर में वीआईपी क्षेत्र न्यू भगत सिंह कालोनी में सराफ नरेश सहगल, उनके बेटे प्रदीप सहगल, पुत्रवधू प्रीत सहगल और दो बच्चों वासु और कृष्ण की हत्या की गई थी। इस मामले में फाजी उर्फ फतेह निवासी चंदपुरा तीतरो, नियाज उर्फ शेरा निवासी माजरा गांगनौली थाना रमाला बागपत और जोधन सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। पिछले साल ही हत्याकांड में दोषी मानते हुए आरोपियों को सजा सुनाई गई थी।
------
कमजोर पड़ रही खाकी की पकड़, हो रही फजीहत
- पेशी पर ले जाते समय कैदियों या ट्रायल पर चल रहे बंदियों को खाकी काबू में नहीं रख पा रही है। कोरोना काल में ही बेहट क्षेत्र के कोविड अस्पताल में इलाज के दौरान इनामी बदमाश अफजाल पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। लंबे समय बाद मुठभेड़ के दौरान यह आरोपी पुलिस के काबू में आया।
- कुछ महीने पहले ही तमंचे के साथ पकड़ा गया आरोपी मटरू दीवानी कचहरी गेट के पास से ही फरार हो गया था। बाद में उसे गिरफ्तार किया गया था।
- तीन साल पहले सदर हवालात से ही रोशनदान की जाली तोड़कर चार बंदी फरार हुए थे। ये आरोपी हत्या, डकैती सहित अन्य मामलों में जेल में बंद थे। इससे पहले के सालों में भी ऐसी घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं।

---
-- वर्जन --
पुलिस अभिरक्षा में कैदी के फरार होने में लापरवाही बरतने पर उप निरीक्षक सहित पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस टीमों को अलर्ट किया जा रहा है कि वे इस तरह की लापरवाही भविष्य में न करें।
-- डॉ. एस चनप्पा, एसएसपी, सहारनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed