फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   First made the road leveling, then made the carving

पहले सड़क समतल बनाई, फिर कर दी खोदाई

Mon, 03 Feb 2020 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
First made the road leveling, then made the carving
शकलापुरी मार्ग पर समतल की गई सड़क (खोदाई करने से पहले की फोटो) - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शकला पुरी मार्ग पर एक कॉलोनी के बाहर नगर निगम ने पहले तो जेसीबी से सड़क को समतल कराया। अब गलती पर परदा डालने के लिए सड़क की खोदाई कर नालानुमा बनाया। इससे क्षेत्र के पार्षद सहित अन्य लोगों ने आपत्ति व्यक्त की। उनका आरोप है कि कॉलोनी अवैैध है, इसमें अपनी मशीनरी लगाकर नगर निगम सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग कर रहा है।
विज्ञापन

शकलापुरी मार्ग पर कई दिन से कॉलोनी काटने का काम चल रहा है। वार्ड संख्या आठ के पार्षद अनिल कुमार ने कमिश्नर, महापौर और नगरायुक्त के नाम पत्र लिखकर शिकायत की कि उक्त कॉलोनी में कच्ची सड़कें बनाने के लिए नगर निगम की चार जेसीबी का इस्तेमाल किया। उनकी शिकायत के बाद अमर उजाला की पड़ताल में कॉलोनी के बाहर शकलापुरी मार्ग पर नगर निगम की जेसीबी सड़क को सतमल करती मिली। इस पर संबंधित अधिकारियों ने कहा सड़क पर पड़े कचरे केे ढकने के लिए नगर निगम कचरे पर मिट्टी डालकर समतल कर रहा है। मामले में अमर उजाला ने शाम करीब पांच बजे नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह से भी बात की। अमर उजाला की सक्रियता के बाद अधिकारियों के संज्ञान लेने पर देर शाम नगर निगम के कर्मचारियों ने समतल की गई सड़क को जेसीबी से कच्चा नाला जैसी आकृति बना दी है, जो केवल कॉलोनी के फ्रंट पर है, क्योंकि सड़क का समतलीकरण भी कॉलोनी के फ्रंट तक ही किया। इतना ही नहीं, नगर निगम के संबंधित अधिकारी जिस कचरे को ढकने की बात कह रहे थे वह कचरा रविवार को भी खुला पड़ा मिला। पार्षद अनिल कुमार ने मामले को बोर्ड बैठक में उठाने की बात कही है।
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण भी हुआ सक्रिय
शकला पुरी मार्ग पर अवैध कॉलोनी कट रही है। विकास प्राधिकरण के अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी अनजान बने हैं। अमर उजाला में रविवार को समाचार प्रकाशित होने के बाद नगर निगम के बाद भी प्राधिकरण ने भी सक्रियता दिखाई। प्राधिकरण की टीम भी कॉलोनी पर कार्रवाई करने को पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह तो सही है कि सड़क को समतल करने के लिए नगर निगम की जेसीबी गई, मगर कर्मचारियों ने कहा वह कचरा हटाने गए थे। मामले की जांच कराई जा रही है। रात में जेसीबी का इस्तेमाल करने के आरोपों की भी जांच कर रहे हैं। गैराज में रात में जेसीबी थीं या नहीं, इसके लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। यदि संलिप्तता पाई जाती है तो निश्चित रूप से कार्रवाई होगी। प्राधिकरण की टीम भी मौके पर भेजी है।
- ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त / उपाध्यक्ष, एसडीए।

शकलापुरी मार्ग पर समतल करने के बाद निगम द्वारा खोदी गई सड़क।

शकलापुरी मार्ग पर समतल करने के बाद निगम द्वारा खोदी गई सड़क।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed