फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   FIR registered against six people for an 18.26 lakh fraud under the guise of property investment

Saharanpur News: प्रॉपर्टी निवेश के नाम पर 18.26 लाख की ठगी, छह पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 04 Jul 2026 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 04 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against six people for an 18.26 lakh fraud under the guise of property investment
सहारनपुर। देहरादून में प्रॉपर्टी में निवेश कर 20 फीसदी मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 18.26 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर कोतवाली मंडी पुलिस ने छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

राम विहार कॉलोनी तोता चौक निवासी आशीष शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि उसका रिश्तेदार वरुण कुमार प्रॉपर्टी का कारोबार करता है। आरोप है कि दिसंबर 2024 में वरुण कुमार ने देहरादून में सस्ती प्रॉपर्टी में निवेश का प्रस्ताव दिया और फरवरी 2026 तक 20 प्रतिशत मुनाफे के साथ रकम लौटाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद उसने अपने साथियों विशाल शर्मा, विलीश कुमार, अनिल बछेटी, राहुल और अकबर से भी मुलाकात कराई।
विज्ञापन

आरोप है कि पांच जनवरी 2025 से 30 अक्टूबर 2025 के बीच पीड़ित ने विभिन्न तिथियों में यूपीआई के माध्यम से अलग-अलग बैंक खातों में 12.06 लाख रुपये ट्रांसफर किए, जबकि करीब 6.20 लाख रुपये नकद दिए। तय समय पर रकम वापस मांगने पर पहले प्रॉपर्टी नहीं बिकने का बहाना बनाया गया, लेकिन बाद में रुपये लौटाने से इन्कार कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने और अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई। इसकी शिकायत कोतवाली मंडी और बाद में एसएसपी से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब कोर्ट के आदेश पर कोतवाली मंडी पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ प्रथम रविकांत पाराशर ने बताया कि इस मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed