फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   FIR lodged against two farmers for burning stubble

पराली जलाने पर दो किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Thu, 15 Oct 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against two farmers for burning stubble
पराली जलाने पर दो किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। फसल अवशेष (पराली) जलाने पर तहसील प्रशासन ने दो किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। जबकि तीन के खिलाफ एफआईआर के निर्देश दिए गए है। इसके अलावा इन पर जुर्माने की कार्रवाई भी गई है।
एसडीएम दीप्ति देव ने बताया कि पराली जलाने के मामले में गांव रुहालका निवासी सोमप्रकाश के खिलाफ बेहट कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराए जाने के साथ 15 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। इसके अलावा सिकंदरपुर गांव निवासी बहादुर अली के खिलाफ एफआईआर और जुर्माने की कार्रवाई की गई है। कम्बोहमजरा निवासी विनोद, सिकंदरपुर निवासी असगर और लोदीपुर निवासी गालिब के खिलाफ भी संबंधित हलका लेखपाल को एफआईआर दर्ज कराने एवं जुर्माना किए जाने के निर्देश दिए गए है। रोगला हथौली गांव में खेत में धान की कटाई कर रही एक हार्वेस्टर मशीन को भी कब्जे में लिया गया। इस मशीन पर सुपर इस्ट्रा मैनेजमेंट नहीं लगा था। इस मामले में भी जमीन मालिक किसानों एवं ठेकेदार और हार्वेस्टर मशीन के चालक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। कब्जे में ली गई हार्वेस्टर मशीन कोतवाली बेहट पुलिस को सौंपी गई है।
विज्ञापन

तालाब में पराली जलाने के मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट
रोगला हथौली गांव में किसी ने तालाब में पराली इकट्ठा कर उसमें आग लगा दी। सेटेलाइट से इसका पता चलने पर राजस्व विभाग एवं कृषि विभाग की टीम मौके पर पहुंची। एसडीएम ने बताया कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ बेहट कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed