{"_id":"68e801599c6fead1e402d2f5","slug":"fever-outbreak-in-dalheri-one-woman-dies-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-160555-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दल्हेड़ी में बुखार का प्रकोप, एक महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दल्हेड़ी में बुखार का प्रकोप, एक महिला की मौत
Fri, 10 Oct 2025 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 10 Oct 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
बड़गांव। गांव दल्हेड़ी निवासी बुखार से पीड़ित महिला काजल (20) की पीजीआई चंड़ीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों का दावा है कि उसमें डेंगू के लक्षण थे। इसके साथ ही गांव में 12 से ज्यादा लोग बुखार से पीड़ित है, जो विभिन्न चिकित्सकों से अपना उपचार करा रहे हैं।
दल्हेड़ी निवासी भोले सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी काजल को 15 दिन से बुखार आ रहा था। परिजनों ने पहले उसे गांव और उसके बाद कस्बा बड़गांव के निजी चिकित्सकों के यहां इलाज कराया, लेकिन दवा के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ। चिकित्सकों ने खून की जांच कराई, जिसमें प्लेटलेट्स कम आना बताया गया। इसके बाद पांच दिन पहले काजल को पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया था। बुधवार को इलाज के दौरान महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे कहीं बाहर ले जाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन महिला की मौत हो गई। काजल के एक आठ साल का बेटा है। परिजनों ने डेंगू से महिला की मौत होने की आशंका जताई। महिला की मौत के बाद गांव के बुखार पीड़ितों में दहशत का माहौल है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में संगीता, मुन्नी देवी, रेखा, गौरव, रेणू, बिंदर, शारदा देवी, बिक्रम सहित 12 से ज्यादा लोग बुखार से पीड़ित हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से गांव में चिकित्सकों की टीम भेज कर शिविर लगवाने तथा एंटी लार्वा और कीटनाशक का छिड़काव कराने की मांग की है। उधर, नानौता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि महिला की मौत की जानकारी नहीं है। टीम भेज कर जांच कराई जाएगी।