फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: PMS Election Underway in Saharanpur, 64 Doctors Cast Votes So Far; Results at 5 PM

सहारनपुर: पीएमएस चुनाव जारी, अब तक 64 चिकित्सकों ने डाला वोट; शाम पांच बजे घोषित होंगे नतीजे

Tue, 08 Sep 2026 01:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 08 Sep 2026 01:28 PM IST
सार

सहारनपुर जिला महिला अस्पताल में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ का चुनाव जारी है। अब तक 64 चिकित्सक मतदान कर चुके हैं। कुल 95 चिकित्सक वोट डालेंगे और शाम पांच बजे नतीजे घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन
Saharanpur: PMS Election Underway in Saharanpur, 64 Doctors Cast Votes So Far; Results at 5 PM
सहारनपुर में पीएमएस का चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जिला महिला अस्पताल में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) का चुनाव जारी है। चुनाव में अब तक करीब 64 चिकित्सक अपने मत का प्रयोग कर चुके हैं। कुल 95 चिकित्सक मतदान करेंगे। मतदान शाम चार बजे तक चलेगा और शाम पांच बजे चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन

95 चिकित्सक करेंगे मतदान
चुनाव अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि पीएमएस चुनाव में कुल 95 चिकित्सक अपने मत का प्रयोग करेंगे। दोपहर तक करीब 64 चिकित्सक मतदान कर चुके हैं। चुनाव प्रक्रिया निर्धारित समय तक जारी रहेगी। अध्यक्ष पद के लिए डिप्टी सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. कपिल देव और डॉ. गजेंद्र सिंह चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Saharanpur: PMS Election Underway in Saharanpur, 64 Doctors Cast Votes So Far; Results at 5 PM
सहारनपुर में चुनाव - फोटो : अमर उजाला

सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर भी मुकाबला
सचिव पद के लिए सीएमओ कार्यालय के एसएमओ डॉ. कुणाल जैन और एसबीडी जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. वीरेंद्र भट्ट चुनाव लड़ रहे हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए टीबी क्लीनिक के एमओ डॉ. आशीष कुमार और बेहट सीएचसी प्रभारी डॉ. विजेंद्र सिंह के बीच मुकाबला है।

विज्ञापन

शाम चार बजे तक मतदान, पांच बजे परिणाम
चुनाव अधिकारी के अनुसार मतदान शाम चार बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना की प्रक्रिया पूरी कर शाम पांच बजे परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed