फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers with wrong account and mobile number will not get bet

गन्ना किसान: सही नहीं 20223 मोबाइल नंबर एवं 18694 बैंक खाते

Tue, 23 Feb 2021 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Farmers with wrong account and mobile number will not get bet
गलत खाता और मोबाइल नंबर वाले किसानों को नहीं मिलेंगे सट्टे
विज्ञापन

सहारनपुर। गन्ना विकास समितियों में मोबाइल नंबर और बैंक खाता संख्या अपडेट नहीं रखने वाले किसानों पर गन्ना विभाग की नजर टेढ़ी हो गई है। ऐसे गन्ना किसानों को गन्ना विभाग 25 फरवरी से उनके सट्टे बंद कर देगा। विभाग ने किसानों को अपडेट बैंक खाता संख्या और मोबाइल नंबर गन्ना समितियों में दर्ज कराने की अपील की है। ताकि किसानों को समय से मोबाइल पर मैसेज और गन्ना मूल्य प्राप्त करने में परेशानी का सामना न करना पडे़।
गन्ना विभाग किसानों को गन्ना आपूर्ति के लिए जारी होने वाली पर्चियों को एसएमएस के माध्यम से भेजता है, जिससे किसान को पर्ची खोने या समय पर नहीं पहुंचने की समस्या से बचा जा सके। साथ ही गन्ना मूल्य भुगतान भी सीधे किसानों के खाते में भेजा जा रहा है। बैंकों द्वारा सॉफ्टवेयर अपडेट करने से खाता संख्या में परिवर्तन हो जाता है। लेकिन कुछ किसानों ने अपने बैंक खाते की अपडेट कॉपी गन्ना समिति में दर्ज नहीं कराई है, जिससे समितियों को भुगतान करने में परेशानी हो रही है। इसी तहर कई खातों में एक ही मोबाइल नंबर दर्ज होने या मोबाइल नंबर बदलने से किसानों को समय पर पर्चियों आदि की सूचना नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

जनपद की समितियों में 198037 गन्ना किसान हैं। इनमें से 20223 किसानों के मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है या बदल गए हैं। जबकि 18694 किसानों ने अपडेट बैंक खाते गन्ना समितियों में दर्ज नहीं करा रखे हैं। इनमें से किसी की केवाईसी नहीं हुई है और किसी की संख्या अपडेट नहीं है। ऐसे किसानों के गन्ना सट्टे को 25 फरवरी को बंद कर दिया जाएगा। संबंधित किसान अपने अपडेट मोबाइल नंबर और बैंक खाता संख्या गन्ना समितियों में दर्ज करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी, जिला गन्ना अधिकारी।
गन्ना समितियों में दर्ज गलत मोबाइल नंबर एवं बैंक खातों की स्थिति
समिति--------- सदस्य------------ गलत मोबाइल------गलत बैंक खाते
सहारनपुर---------54026-------------6410-------------------6799
सरसावा-----------32177-------------1711--------------------1296
देवबंद-------------39741--------------3269-------------------1571
बेहट---------------24429--------------6313------------------4933
नानौता------------47864--------------2520------------------4095
योग--------------198037-------------20223-----------------18694
नोट: गन्ना विभाग के 22 फरवरी के आंकड़ों के अनुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed