फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers protest at Bajaj Sugar Mill

गन्ना भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने बजाज शुगर पर दिया धरना

Thu, 16 Dec 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest at Bajaj Sugar Mill
किसानों को लिखित में गन्ना भुगतान का आश्वासन देते यूनिट हेड यशराज सिंह - फोटो : SAHARANPUR
नागल (सहारनपुर)। बृहस्पतिवार को बकाया गन्ना भुगतान को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता गांगनौली बजाज शुगर मिल गेट पर नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। बाद में यूनिट हेड द्वारा 31 जनवरी तक भुगतान का लिखित आश्वासन मिलने पर धरना समाप्त किया गया।
विज्ञापन

धरने पर संगठन के कार्यकारी जिला अध्यक्ष चौधरी सुखबीर सिंह ने कहा कि किसान और मजदूर किसी भी देश की विकास की मुख्य कड़ी होती है। बावजूद इसके सरकार बिजली के बिल, शिक्षा एवं चिकित्सा खर्च में वृद्धि कर किसान को कमजोर करने का काम कर रही है। राज्य व केंद्र सरकार केवल धर्म के आधार पर राजनीति कर रही है और किसानों की समस्याओं को भूल बैठी है। कड़ाके की ठंड में भी मिलों को गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों को उनका भुगतान नहीं दिया जा रहा है। धरने के करीब दो घंटे बाद यूनिट हेड यशराज सिंह किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने 31 जनवरी तक पिछले पेराई सत्र का समस्त गन्ना भुगतान देने का वायदा लिखित में किया। तब जाकर किसानों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

इस मौके पर नवाब सिंह, राजवीर सिंह, गौतम सैनी, चरण सिंह, संदीप कुमार, मेनपाल सिंह, सुरेंद्र, अमित प्रधान, नीरज धीमान, मोहकम सिंह, मोनू कुमार, अनार सिंह, नाथीराम, राहुल पवार, शेर सिंह, हुकम सिंह, डीपी सिंह, प्रीतम सिंह, रोहतास, अर्जुन सिंह, शक्ति प्रधान समेत काफी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed