फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers excited, preparing to go to Lucknow in large numbers

किसान उत्साहित, बड़ी संख्या में लखनऊ जाने की तैयारी

Sat, 20 Nov 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Farmers excited, preparing to go to Lucknow in large numbers
सहारनपुर। तीनों कृषि कानूनों की वापसी की घोषणा से जनपद के किसान उत्साहित हैं। उत्साहित किसानों ने 22 नवंबर को लखनऊ के ईको गॉर्डन में होने वाली संयुक्त किसान मोर्चा की रैली में बड़ी संख्या में पहुंचने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री द्वारा तीनों कृषि कानूनों की वापसी की घोषणा से जनपद के किसानों में काफी उत्साह है। उनका कहना है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल खरीद की गारंटी कानून बनने तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। इसके लिए किसानों को अपनी ताकत का प्रदर्शन करना होगा। लखनऊ के ईको गार्डन में 22 नवंबर को होने वाली संयुक्त किसान मोर्चा की किसान रैली में जाने के लिए जिले के किसानों ने पूरी तैयारी कर ली है। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने बताया कि जनपद से बड़ी संख्या में किसान लखनऊ रैली में भागेदारी करेंगे। जिले के किसान नौचंदी एक्सप्रेस से रविवार को लखनऊ जाएंगे। इसके अलावा दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन में शामिल जनपद के किसान वहीं से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। इसके लिए अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को लखनऊ ले जाने के लिए पदाधिकारियों की जिम्मेदारी लगा दी गई है।
विज्ञापन

भाकियू बेदी ने बनाए नए पदाधिकारी
सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन (बेदी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी ने नए पदाधिकारियों की घोषणा की। उन्होंने दीपक कुमार को महानगर उपाध्यक्ष और सुनील सिंह को महानगर सचिव नामित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन तेजी से मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि एमएसपी पर फसल खरीद की गारंटी कानून बनने तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव कारी नौशाद, सुभान राव, कमाल, करण खरबंदा, जैद गौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed